Earthquake Based Movies: दिल्ली एनसीआर में आज सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। धरती इतनी जोर से डोली की लोग अपने घरों से बाहर आकर खड़े हो गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो भूकंप पर बनी हैं। इनमें दिखाया गया है कि कैसे भूकंप के झटकों से तबाही का मंजर देखने को मिलता है। इन मूवीज को आप ओटीटी पर देख सकते हैं। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं?
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef के कंटेस्टेंट्स ने क्यों किया दिल खोलकर डांस? वायरल हुआ वीडियो
वक्त
साल 1965 में आई यश चोपड़ा की इस मूवी में भूकंप की तबाही का मंजर दिखाया गया है। इस फिल्म में भूकंप में हुई तबाही से बिछड़े परिवार की कहानी को दिखाया गया है। मूवी में सुनील दत्त, शशि कपूर और शर्मिला टैगोर मुख्य भूमिका में हैं। इसे आप एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं।
काई पो चे
साल 2013 में आई सुशांत सिंह राजपूत और राजकुमार राव की इस मूवी में भी भूकंप के झटकों से हुई तबाही के बारे में दिखाया गया था। इसमें सुशांत और राजकुमार के साथ-साथ अमित साध भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
2012
साल 2009 में आई इस फिल्म में भी तबाही देखने को मिली थी। ये मूवी भूकंप और सुनामी पर आधारित है। इसमें तबाही का ऐसा मंजर दिखाया गया कि लोग भी सहम गए। इसे आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।
ओएमजी
अक्षय कुमार और परेश रावल की इस मूवी में भी भूकंप देखने को मिला था। इसमें परेश रावल ने बिजनेसमैन कांजी लालजी मेहता का किरदार निभाया है जिनकी दुकान भूकंप में तहस-नहस हो जाती है। पूरी फिल्म इसी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस मूवी को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
केदारनाथ
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की इस मूवी में साल 2013 में उत्तराखंड में आई तबाही के बारे में दिखाया गया था। इसमें दिखाया गया है कि कैसे भूकंप और बाढ़ में कई घर तहस-नहस हो गए थे। सैकड़ों लोग इस तबाही के चपेट में आ गए थे। इस मूवी को आप जी-5 पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: फेमस सिंगर Shakira अस्पताल में हुई भर्ती, अचानक तबीयत बिगड़ने ने कैंसल किया कॉन्सर्ट
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.