टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रुति कंवर के घर खुशियों ने दस्तक दी है। ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘पवित्र रिश्ता’ जैसे शोज में काम कर चुकीं श्रुति ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है। शादी के महज आठ महीने बाद मां बनने की उनकी खबर चर्चा में है। वहीं उनके लाडले का यूनिक नाम सबको काफी पसंद आ रहा है।
इंस्टाग्राम पर शेयर की गुड न्यूज
श्रुति कंवर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को गुड न्यूज सुनाई है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, “हमारे बेटे के आगमन से हमारा दिल प्यार से भर गया है।” उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया। फैंस और सेलेब्स उन्हें इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा किया है। उन्होंने अपने लाडले का नाम “अशर” रखा है जो आज-कल के दौर के लिए काफी यूनिक और ट्रेंडी माना जा रहा है।
---विज्ञापन---View this post on Instagram
---विज्ञापन------विज्ञापन---
शादी के आठ महीने बाद बनीं मां
श्रुति कंवर ने 12 जुलाई 2024 में अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड अनिंद्य चक्रवर्ती से शादी की थी। जिस दिन बिजनेसमैन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट भी शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के आठ महीने बाद ही उन्होंने मां बनने की खुशखबरी दे दी, जिससे फैंस काफी हैरान के साथ ही बेहद खुश हैं। बता दें, फरवरी 2025 में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी और बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की थीं।
---विज्ञापन---View this post on Instagram
---विज्ञापन---
यह भी पढे़ं:ओटीटीप्ले अवॉर्ड 2025: मनोज बाजपेयी और काजोल बने बेस्ट एक्टर, डिजिटल स्टार्स ने बिखेरा जलवा
श्रुति कंवर वर्कफ्रंट
ति कंवर टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने ‘पवित्र रिश्ता’ में ‘ओवी’ का किरदार निभाकर पहचान बनाई थी। इसके अलावा, वह ‘डोली अरमानों की’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ में भी नजर आ चुकी हैं। उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
यह भी पढे़ं:अली गोनी-जैस्मिन भसीन ने फैंस को दिया सरप्राइज, कपल का शादी पर आया बड़ा बयान