---विज्ञापन---

गर्मियों की छु्ट्टियां मनाते-मनाते फेमस सिंगर ने दम तोड़ा, खबर मिलते ही सदमे में फैंस

K-Pop Singer Jason passed away: थाईलैंड में छुट्टियां मनाते हुए एक जाने-माने पॉप सिंगर का निधन हो गया है। कोरियन आर एंड बी ग्रुप के मेंबर जेसन ने 43 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Singer Jason

K-Pop Singer Jason passed away: म्यूजिक की दुनिया से एक दुखद खबर सामने आई है। थाईलैंड में छुट्टियां मनाते हुए एक जाने-माने पॉप सिंगर का निधन हो गया है। कोरियन आर एंड बी ग्रुप के मेंबर जेसन ने 43 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। K-पॉप सिंगर की अचानक मौत से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है और सोशल मीडिया पर अपने फेवरेट सिंगर-कम्पोजर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

नहीं रहे 2LSON मेंबर जेसन

26 जून को 2LSON मेंबर नोएल ने खुलासा किया है कि जेसन की थाईलैंड में छुट्टी मनाने गए हुए थे, जहां उनकी मौत हो गई है। नोएल ने कहा, जेसन थाईलैंड गए थे, लेकिन 12 जून को उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया। उससे उनकी जान मौत हो गई और उनका अंतिम संस्कार 17 जून को किया गया।

साथी सिंगर ने जताया दुख

2LSON मेंबर जेसन के अचानक निधन की खबर पर दुख जताते हुए नोएल ने आगे कहा कि अपने-अपने कामों की वजह से हम लोग टच में नहीं थे, इसलिए जब मुझे जेसन की अचानक मौत की खबर मिली। तो उससे मुझे गहरा सदमा लगा। वो एक म्यूजिशियन थे और उन्हें लोगों के बहुत प्यार मिला था। उनकी मौत से उनके परिवार और उन्हें जानने वाले हर किसी को सदमा लगा है।

कौन थे जेसन?

बता दें कि म्यूजिक की दुनिया में उन्हें जेसन कहा जाता था, मगर उनका असली नाम ली सांग-जिन था। को-एड तिकड़ी 2LSON के मेंबर थे और ग्रुप से पहले उन्होंने म्यूजिक स्कूल में पढ़ाई भी की है और एक लंबे समय तक जेसन ने संगीतकार के रूप में काम भी किया था। संगीतकार के अलावा वो एक निर्माता भी थे और वो अपने दौर में अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखते थे।


यह भी पढ़ें: यूट्यूबर आर्यन राजवंश कौन? जो गोलीकांड में गिरफ्तार, Youtube चैनल फेल तो रचा ये खेल

First published on: Jun 26, 2024 06:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.