Wednesday, 8 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 18 विनर संग डेटिंग बोलीं चुम दरांग, करणवीर मेहरा संग बताया रिश्ते का सच

बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा और चुम दरांग के रिलेशनशिप की खबरें गॉसिप गलियारों में फैल रही हैं और इस बीच चुम दरांग ने करणवीर मेहरा संग अपनी डेटिंग रूमर्स पर खुलकर बात की है और दोनों के बीच क्या है, उसका खुलासा कर दिया है।

---विज्ञापन---

Chum Darang - Karan Veer Mehra
Chum Darang - Karan Veer Mehra

बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा और चुम दरांग एक-दूसरे के काफी क्लोज आ गए थे। इन दोनों की बॉन्डिंग लोगों को भी बहुत पसंद आई थी और करण ने चुम के लिए अपनी फीलिंग का भी खुलासा किया था। इन दोनों की दोस्ती और प्यार पूरे सीजन ने ही चर्चा का विषय बने रहे। शो खत्म होने के बाद भी करण और चुम अक्सर ही साथ में टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं और वैलेंटाइन के मौके पर करण ने चुम के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया था और इन दोनों की खूब तस्वीरें वायरल हुई थीं। मगर अब चुम दरांग ने करण संग डेटिंग रूमर्स पर खुलकर बात की है और अपने रिश्ते का सच भी रिवील कर दिया है।

यह भी पढ़ें: 9 साल बाद TV पर गोविंदा की भांजी का यू-टर्न! ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में हो सकती है एंट्री?

---विज्ञापन---

करणवीर संग डेटिंग रूमर्स पर क्या बोलीं चुम

करणवीर मेहरा और चुम दरांग के फैंस इन दोनों को साथ देखकर काफी खुश होते हैं और चाहते हैं कि यह दोनों जल्द ही अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दें। मगर इस बीच चुम दरांग ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बिग बॉस 18 विनर करणवीर मेहरा संग डेटिंग की खबरों को खारिज कर दिया है। चलिए बताते हैं कि चुम ने करण संग रिश्ते को लेकर क्या बात की है।

---विज्ञापन---

करणवीर संग रिश्ते का बताया सच

बॉलीवुड एक्ट्रेस चुम दरांग ने ‘टाइम्स नाउ’ को दिए इंटरव्यू में करणवीर संग उनके रिलेशनशिप में होने की खबरों पर बात की। चुम दरांग ने कहा, ‘हमारे बीच कुछ भी नहीं है, यह सिर्फ दोस्ती है। अगर फ्यूचर में मेरे साथ कुछ हुआ तो लोग इसके बारे में जान जाएंगे। मैंने 14 तारीख यानी वेलेंटाइन डे को कुछ पोस्ट किया और लोगों ने हमारे रिलेशनशिप को कंफर्म किया। ऐसा कुछ भी नहीं है, कोई रिश्ता नहीं है। रिश्ते का नाम दोस्ती है।’

---विज्ञापन---

शिल्पा-दिग्विजय संग दोस्ती पर बोलीं चुम

करणवीर मेहरा संग डेटिंग की खबरों से इनकार करने के अलावा इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी दोस्ती पर भी बात की। चुम दरांग ने कहा कि शो में जाने से पहले उनको भरोसा था कि वो बिग बॉस हाउस में कोई लव एंगल नहीं दिखाएंगी। इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि करण के अलावा शिल्पा शिरोडकर और दिग्विजय राठी के साथ भी उनका रिश्ता एकदम ऑर्गेनिक है, जो अपने आप ही शो में बना है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘मुझे खुद से नफरत…’ 31 साल के पॉपुलर सिंगर का पोस्ट में छलका दर्द, वायरल हुईं पोस्ट

First published on: Mar 23, 2025 02:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola