Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

चांदनी बेंज कौन? ईशान खट्टर जिसके साथ आधी रात को हाथों में हाथ डाले हुए स्पॉट

Who Is  Chandni Baiz Ishaan Khattar Rumoured Girlfriend: शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में रहते हैं। बीते दिन एक बार फिर से वो अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट हुए, आइए जानते हैं चांदनी बेंज...

Chandni Baiz Ishaan Khatter Rumoured Girlfriend

Who Is  Chandni Baiz Ishaan Khattar Rumoured Girlfriend: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट यंग और वर्सेटाइल एक्टर ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में छाए रहते हैं। इन दिनों वो अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड चांदनी बेंज (Chandni Bainz) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दोनों को अक्सर कई बार साथ में देखा जाता है, लेकिन अभी तक उन्होंने अपने रिश्ते पर मोहर नहीं लगाई है। लेकिन गॉसिप के गलियारों में खबरें तेज हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बीती रात यानी शुक्रवार को भी दोनों को डिनर डेट पर संग जाते हुए देखा गया। ऐसे में एक बार फिर से दोनों के अफेयर की चर्चा तेज हो गई है।

कौन है चांदनी बेंज

सभी ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर चांदनी बेंज है कौन? दरअसल 22 साल की चांदनी एक मलेशिया मॉडल हैं, वो मुंबई में एक फैशन मॉडल के तौर पर काम करती हैं। एक्ट्रेस को भारत में सबसे पहला ब्रेक सनसिल्क के एड के लिए मिला था। अब खबरें आ रही हैं कि चांदनी और ईशान का अफेयर चल रहा है। हालांकि अभी तक उनकी ओर से कोई इंफॉर्मेशन नहीं आई है। हालांकि दोनों को साथ में देखकर तो ऐसा ही लगता है कि इनके बीच कुछ तो चल ही रहा है।

यह भी पढ़ें: हिंदू मां, मुस्लिम पिता के बेटे सैफ अली खान इस्लाम नहीं, तो कौन से धर्म को मानते हैं?

मीडिया से चांदनी को बचाते दिखे ईशान

ईशान खट्टर और चांदनी बेंज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दोनों एक दूसरे से साथ काफी कूल नजर आ रहे हैं। जैसे ही वो डिनर कर बाहर आते हैं तो सामने पैप्स की भीड़ और कैमरे की जगमगाहट से ईशान अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड को बचाते नजर आते हैं। ईशान चांदनी को अपनी बाहों में भरकर गाड़ी तक ले जाते हैं। उनके सारे मोमेंट कैमरे में कैद हो गए जिसके बाद से दोनों के अफेयर की खबरों ने और भी तूल पकड़ लिया है।

यूजर्स कर रहे कमेंट

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों के कमेंट आने शुरू हो गए। एक ने लिखा- क्या ये ईशान खट्टर की गर्लफ्रेंड है। दूसरे ने लिखा- ये तो तारा सुतारिया की तरह लग रही हैं। तीसरे ने लिखा- ये शाहिद कपूर की बीवी के बहन क्यों लग रही है। एक अन्य ने लिखा- क्यूट जोड़ी। किसी ने ट्रोल करते हुए लिखा- कमाता भी है कुछ या सिर्फ गर्लफ्रेंड ही बनाता रहता है। ऐसे ही और भी कई सारे कमेंट्स आए हैं।

यह भी पढ़ें: देवोलीना भट्टाचार्जी के बाद एक और फेमस एक्ट्रेस प्रेग्नेंट,जल्द देंगी पहले बच्चे को जन्म

First published on: Aug 17, 2024 07:35 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.