Celebrity MasterChef: सोनी टीवी के शो 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ' इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। टीवी के स्टार सेलेब्स शो में कुकिंग का तड़का लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं ये कंटेस्टेंट्स अपनी कुकिंग स्किल्स से जजों को इंप्रेस करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में कंटेस्टेंट्स की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें ये कंटेस्टेंट्स दिल खोलकर डांस करते नजर आ रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर कंटेस्टेंट्स किस खुशी में डांस करते नजर आए?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
हाल ही में शो का एक बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें तेजस्वी, गौरव, उषा नाडकर्णी, राजीव, अर्चना और फैसू दिल खोलकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ दिन पहले कंटेस्टेंट्स की होली स्पेशल एपिसोड की फोटोज भी वायरल हुई थी। इसमें कंटेस्टेंट्स होली एपिसोड के लिए व्हाइट कलर के कपड़े पहने नजर आए थे। वहीं अब वो फेस पर कलर लगाए डांस करते दिखाई दिए।
यह भी पढ़ें: Sacred Games एक्ट्रेस को हुआ फ्रैक्चर, फोटो शेयर कर बोलीं- 4 दिन, 4 फ्लाइट और एक…
होली मनाते दिखे कंटेस्टेंट्स
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कंटेस्टेंट्स होली एपिसोड की शूटिंग के दौरान काफी मस्ती कर रहे हैं। वहीं इस एपिसोड के लिए कंटेस्टेंट्स को स्वीट डिश भी बनानी पड़ेगी।
शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री
बता दें शो में एक नई वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है। शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा जुल्का वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स बनकर आईं। वहीं शो से चंदन प्रभाकर और अभिजीत सावंत एलिमिनेट हो गए हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.