Tara Sutaria Cannes debut: 12 मई की देर रत से 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है. इस समय पूरी दुनिया का ध्यान इसी फिल्म फेस्टिवल पर है. ये फेस्टिवल 23 मई तक चलेगा. यहां दुनियाभर की सिनेमा और फैशन इंडस्ट्री की हस्तियां रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेरते नजर आ रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने यहां अपने लुक्स से खूब सुर्खियां बटोरीं. वहीं अब एक्ट्रेस तारा सुतारिया का कान्स फिल्म फेस्टिवल से लुक सामने आ गया है, जिसे देखकर आप आलिया को भी भूल जाएंगे. विंटेज लुक में तारा काफी बोल्ड और खूबसूरत लग रही हैं.

तारा के विंटेज लुक ने जीता दिल

आज 13 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन तारा सुतारिया ने भी अपनी झलक दिखाई. बोल्ड और विंटेज लुक से तारा ने हर किसी का दिल जीत लिया है. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं. तारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया और लिखा कि वो इस फेस्टिवल में हिस्सा लेकर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हैं.

---विज्ञापन---

कान्स के लिए बेहद उत्साहित हैं तारा सुतारिया

अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें करते हुए तारा ने लिखा, 'कान्स फिल्म फेस्टिवल में आमंत्रित होकर सम्मानित महसूस कर रही हूं. यहां रेड सी फिल्म फाउंडेशन के 'वुमन इन सिनेमा गाला' में सम्मानित होकर बेहद उत्साहित हूं. कल शाम एक बहुत बड़ा पल होगा. आप लोग जुड़े रहिएगा. तब तक के लिए, पहले दिन के कुछ पल.

ये भी पढ़ें: Cannes Film Festival 2026: रेड कार्पेट पर उतरीं यूलिया वंतूर, अदाएं देख फोटोग्राफर्स हुए दीवाने

---विज्ञापन---

पहले लुक से ही लूटी लाइमलाइट

कान्स फिल्म फेस्टिवल से ये तारा सुतारिया का पहला लुक है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है. ब्लैक एंड व्हाइट ऑफ शोल्डर गाउम में तारा बड़ी ही खूबसूरत और बोल्ड नजर आ रही हैं. उनकी दिलकश तस्वीरें हर किसी को अपनी और खींचती नजर आ रही हैं. काला चश्मा लगाकर पोज देती तारा हर किसी को अपना बना रही हैं.

---विज्ञापन---

रेड कार्पेट पर तारा सुतारिया

बता दें कल गुरुवार यानी 14 मई को तारा रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरने वाली हैं. ऐसे में ये देखना काफी खास होगा कि वो किस अंदाज में शिरकत करेंगी. वहीं हाल ही में सामने आए तारा के इस लुक की नेटिजंस भी तारीफ कर रहे हैं. सेलेब्स ने भी उनके लुक की सराहना की. एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने लिखा है. तारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आएंगी.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---