---विज्ञापन---

कैंसर से जूझ रहीं वेल्स की राजकुमारी Kate Middleton, जानें कैसी है तबीयत

Kate Middleton: वेल्स की प्रिंसेस केट मिडलटन ने सोशल मीडिया के माध्यम से ये जानकारी दी है कि उन्हें कैंसर हो गया है, जिसका इलाज चल रहा है, कीमोथेरेपी शुरु हो गई है, और उनकी हालत में भी सुधार आ रहा है।

Kate Middleton
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Kate Middleton: प्रिंस ऑफ वेल्स केट मिडलटन (Kate Middleton) कैंसर का सामना कर रही हैं। इस बात की पुष्टि खुद प्रिसेंस ने की है। उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड कर बताया कि उन्हें कैंसर हो गया है। अभी इसका इलाज चल रहा है। बीते कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि केट की पेट की सर्जरी हुई थी, जिसके दौरान की गई जांच में ही इस बीमारी का पता चला था। अब कीमोथेरेपी चल रही है।

चल रहा है इलाज

केट मिडलटन ने वीडियो शेयर की जानकारी दी की वो इस बीमारी का डटकर सामना कर रही हैं। राजकुमारी ने बताया कि उनकी मेडिकल टीम ने उन्हें एडवाइज दी है कि उन्हें कीमोथेरेपी का एक कोर्स करना चाहिए और उन्होंने उसे शुरू भी कर दिया है, जिसके फर्स्ट फेज में वो हैं। अपनी हेल्थ के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि जब इस बीमारी के बारे में उन्हें पता चला तो निश्चित रूप से ये एक बड़ा झटका था। अब विलियम और वो अपनी फैमिली के लिए इसे निजी तौर पर संभालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

अब कैसी है तबीयत?

प्रिंस ऑफ वेल्स केट मिडलटन ने बताया कि वो अपनी कैंसर के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं करेंगी की वो कौन सा है। हां ये जरूर बताएंगी की वो ठीक होने की राह पर हैँ। फरवरी से कीमोथेरेपी शुरु हो गई हैं। उन्होंने कहा कि वो और विलियम तब तक कैंसर की बीमारी के बारे में बताना नहीं चाहते थे,जब तक की उनके बच्चों प्रिंस जॉर्ज, प्रिंसेस चार्लोट, और प्रिंस लुइस की स्कूल की छुट्टियां शुरू नहीं हो जाती और वो शुक्रवार से शुरू हो गई हैं।ॉ

PM सुनक ने जताई सहानुभूति

जैसे ही इस खबर की जानकारी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को मिली तो उन्हें इस बात का दुख हुआ। इस बात पर उन्होंने सहानुभूति जताई। सुनक ने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर एक नोट जारी किया जिसमें उन्होंने केट के प्रति चिंता व्यक्त की और लिखा कि पूरे देशवासियों को आपसे प्यार है, इस मुश्किल घड़ी में हम सब आपके साथ हैं।

किंग चार्ल्स-III भी करा रहे कैंसर का इलाज

राजकुमारी से पहले ही किंग चार्ल्स III के कैंसर की बीमारी की पुष्टि हुई थी। इस बात की जानकारी रॉयल फैमिली की ओर से फरवरी को दी गई थी। अब उनका भी कैंसर का इलाज चल रहा है। बता दें कि साल 2022 में महारानी एलिजाबेथ II के निधन के बाद किंग चार्ल्स III को राजा घोषित कर दिया गया था।

First published on: Mar 23, 2024 06:36 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.