Chhavi Mittal Foot Fractures: टेलीविजन एक्ट्रेस और कैंसर सर्वाइवर छवि मित्तल के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। छवि के साथ एक बार फिर हादसा हो गया है, जिसमें वो चोटिल हो गई हैं। एक्ट्रेस छवि ने सोशल मीडिया पर खुद अपनी हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर की है। छवि ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया कि उनके पैर में चोट लगी है।
यह भी पढ़ें: Sana Khan ने छोटे नवाब का रखा ये प्यारा-सा नाम, 18 दिन बाद किया रिवील
छवि मित्तल के पैर में हुआ फ्रैक्चर
छवि मित्तल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। छवि ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए बताया है कि उनके पैर में फिर से फ्रैक्चर हो गया है, छवि ने अपनी कुछ फोटोज भी शेयर की है, जिसमें वो जिम के अंदर ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में उनका चोटिल पैर भी दिख रहा है, उनके पैर की एक उंगली पर पट्टी बंधी भी नजर आ रही है।
पांचवी बार लगी एक्ट्रेस को चोट
छवि मित्तल ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरों के साथ एक लंबा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'मेरे पैर में फिर से फ्रैक्चर हो गया है। मुझे लगता है कि पिछले कुछ सालों में यह 4 या 5वीं बार है... गिनती ही भूल गई। मुझे पहले भी मेटाटार्सल फ्रैक्चर हो चुके हैं, इस बार मेरे पैर का अंगूठा फ्रैक्चर हो गया। बस गलती से दरवाज़े से टकरा गया। वे सभी लोग जो मेरी तरह कम उम्र में बोन डेंसिटी खो रहे हैं, उनके लिए यह बात है।'
लाइफ से प्यार पर बोलीं छवि
टेलीविजन एक्ट्रेस छवि ने आगे लिखा, 'मैं इस बात से सांत्वना ले रही हूं कि यह सिर्फ़ एक पैर का अंगूठा है, यह सिर्फ़ हेयरलाइन है, मुझे बड़े प्लास्टर की ज़रूरत नहीं है, बस एक बडी स्ट्रैप की ज़रूरत है और मैं वो सब कर सकती हूं जो मुझे पसंद है, बस थोड़ी सी ज्यादा देखभाल के साथ। थोड़ा लंगड़ाना, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं जिसे मैं संभाल न सकूं। मुझे अपनी ज़िंदगी से प्यार है। साथ ही, कल जो प्यार मिला, उससे मैं वाकई आभारी हूं। आप लोग वाकई कुछ खास हैं। प्यार के साथ वापस भेज रही हूं। छवि की पोस्ट पर उनके फैंस कमेंट कर रहे हैं और उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Netflix पर भारत में ट्रेंड हो रहीं ये 10 फिल्में-सीरीज, 9वें नंबर वाली से फैमिली रखें दूर
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.