बॉक्स ऑफिस पर एक तरफ अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' और दूसरी ओर कमल हासन की एक्शन-ड्रामा 'ठग लाइफ' दोनों अपना दमदार प्रदर्शन करने में लगी हुई हैं। दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर चल रही है, लेकिन कमाई के ताजा आंकड़ों में कौन किस पर भारी पड़ा? चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों का कलेक्शन रिपोर्ट और किसका सिक्का चल रहा है टिकट खिड़की पर।
9वें दिन ‘हाउसफुल 5’ ने की जबरदस्त कमाई
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ बाजी मारती हुई नजर आ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘हाउसफुल 5’ ने अपने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे शनिवार को 9.00 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म रिलीज के साथ ही दर्शकों को खूब पसंद आ रही है, और इसकी कमाई में लगातार ग्रोथ देखी जा रही है। हालांकि वर्किंग डेज पर इस फिल्म के आंकड़ों में गिरावट भी दर्ज की गई थी। लेकिन वीकेंड के रविवार को फिल्म में एक बार फिर से भारी उछाल देखने को मिली है।
‘ठग लाइफ’ हालत हुई खस्ता
दूसरी ओर बॉक्स ऑफिस पर कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ 10वें दिन केवल 0.68 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। अब तक फिल्म ने कुल 45.43 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो उम्मीद से काफी कम है। दर्शकों की रुचि इस फिल्म में कम दिखाई दे रही है, जिससे इसकी कमाई पर असर पड़ा है। इस फिल्म के लगातार गिरते आंकड़ों को देखते हुए आने वाले दिनों में भी कमाई के उछाल की उम्मीदें कम होती हुई दिख रही हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 कब होगा ऑन एयर? Bigg Boss OTT 4 पर भी मिला बिग अपडेट
अब तक का टोटल कलेक्शन
‘हाउसफुल 5’ ने अब तक 9 दिनों में 142.25 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है। वहीं, ‘ठग लाइफ’ 10 दिनों में 50 करोड़ के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाई है। यह अंतर दर्शाता है कि किस फिल्म को दर्शकों का ज्यादा साथ मिला। कुल मिलाकर अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो रही है, जबकि कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ को दर्शकों से वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई जैसी उम्मीद की जा रही थी।
यह भी पढ़ें: Father’s Day 2025: सिंगल फादर की मिसाल हैं ये 5 बॉलीवुड सितारे, अकेले कर रहे बच्चों की परवरिश
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.