Wednesday, 2 October, 2024

---विज्ञापन---

‘गदर’ से लेकर ‘टाइगर’ तक, बॉलीवुड की इन फिल्मों को देख पाकिस्तान के छूटे थे पसीने, लगा दिया था बैन

Indian Movies Ban in Pakistan: भारत की कई ब्लॉकबस्टर मूवीज रही हैं जो पाकिस्तान में बैन हो गई हैं। इन मूवीज की कहानी से पाकिस्तान के सेंसर बोर्ड को सिनेमाघरों में रोक लगाने का फैसला लेना पड़ा था। आइए आपको बताते हैं आखिर वो मूवीज कौन-सी हैं।

Indian Movies Ban in Pakistan: पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की मूवी ‘द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ भारत में बैन हो गई है। वहीं बॉलीवुड की भी कई ऐसी ब्लॉकबस्टर मूवीज हैं जो पाकिस्तान में पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। आज हम उन्हीं फिल्मों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिन फिल्मों ने पाकिस्तान सेंसर बोर्ड के भी होश उड़ा दिए थे। इसमें सलमान खान से लेकर सनी देओल तक की मूवीज शामिल हैं। ये मूवीज भारत में करोड़ों की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं।

गदर

सबसे पहले हम सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर मूवी की बात करते हैं। 2001 में रिलीज हुई गदर मूवी ने पाकिस्तानियों की नींद उड़ा दी थी। फिल्म की कहानी एक पाकिस्तानी लड़की और भारत के सिख लड़के की शादी पर आधारित थी। यही वजह थी कि पाकिस्तान में इस पर बैन लगा दिया गया था।

नीरजा

सोनम कपूर की नीरजा मूवी पर भी पाकिस्तान ने रोक लगा दी थी। इसकी कहानी रियल लाइफ पर आधारित थी। वहीं पड़ोसी मुल्क ने इस पर पाकिस्तान की छवि खराब करने का आरोप लगाया था। इस वजह से ये मूवी पाकिस्तान में रिलीज ही नहीं की गई थी।

एक था टाइगर

सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर मूवी एक था टाइगर ने बॉलीवुड में करोड़ों की कमाई कर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। वहीं यह ब्लॉकबस्टर मूवीज में भी शामिल है। इस फिल्म में रॉ एजेंट की कहानी को दिखाया गया है, जिस वजह से पाकिस्तान के सिनेमाघरों में इसे बैन कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: Triptii Dimri ने कालिख विवाद पर दी सफाई, 5 लाख रुपये लेने का बताया सच

राजी

आलिया भट्ट और विक्की कौशल की राजी मूवी की रिलीज पर भी पाकिस्तान में रोक लगा दी गई थी। यह फिल्म भारत के खुफिया एजेंट पर आधारित थी जो पाकिस्तान पर जासूसी करता है। इसकी वजह से इस मूवी पर बैन लगा दिया गया था। हालांकि भारत में इसे खूब पसंद किया गया था।

भाग मिल्खा भाग

फरहान अख्तर की भाग मिल्खा भाग ने भारत में खूब वाहवाही बटोरी थी। यह इंडियन एथलीट मिल्खा सिंह की रियल लाइफ पर आधारित थी। इसमें पाकिस्तान के स्पोर्ट्स अधिकारियों को दिखाया गया था, जिसके बाद फिल्म को पाकिस्तान में बैन कर दिया था।

रांझणा

धनुष और सोनम कपूर की रांझणा मूवी भी पाकिस्तान में बैन कर दी गई थी। इसमें एक मुस्लिम लड़की और हिंदू लड़के की प्रेम कहानी दिखाई गई थी। इसी वजह से पाकिस्तान के सिनेमाघरों में इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई थी।

मुल्क

ऋषि कपूर और तापसी पन्नू की मुल्क मूवी पर भी काफी बवाल हुआ था। जहां भारत में इस मूवी को प्रशंसा मिली, वहीं पड़ोसी मुल्क को इस मूवी ने हिलाकर रख दिया था। इस मूवी में दिखाया गया था कि एक भारतीय परिवार का कनेक्शन पाकिस्तान से होता है। इसकी कहानी की वजह से ही इस पर बैन लगा दिया गया था।

यह भी पढ़ें: सैफ अली खान और NTR के बेडरूम में एक ही बात पर पत्नी से होती है लड़ाई, कपिल के सामने खोले राज  

First published on: Oct 02, 2024 02:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.