बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने अपने पहले रिश्ते में नाकामी पाई है। इसके बाद भी उनका प्यार पर से भरोसा नहीं उठा। स्टार्स ने दोबारा प्यार को एक मौका दिया और जिंदगी में एक नए हमसफर के साथ नई शुरुआत की। आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने दूसरी शादी से पाई अपनी सच्ची मोहब्बत।
सैफ अली खान-करीना कपूर
सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी। दोनों का कुछ सालों बाद तलाक हो गया। इसके बाद सैफ की जिंदगी में करीना कपूर की एंट्री हुई। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी कर ली। अब उनके दो बेटे तैमूर और जेह हैं। कपल अपने परिवार के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं।
नागा चैतन्य-शोभिता
तेलुगु स्टार नागा चैतन्य की पहली शादी सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी। दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। तलाक के बाद नागा ने शोभिता धुलिपाला के साथ नई जिंदगी शुरू की है। दोनों ने हाल ही में शादी रचाई। वहीं समांथा रुथ अभी भी सिंगल लाइफ बिता रही हैं। लेकिन कई बार उनके नाम को लोगों के साथ जोड़ा गया है।
अरबाज खान –शूरा खान
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता लंबे समय तक चला लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। तलाक के कई साल बाद अरबाज की जिंदगी में शूरा खान आईं। दोनों ने शादी कर ली और अब सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है।
यह भी पढे़ं: पलक के साथ कैसा है राजा चौधरी का रिश्ता? इंटरव्यू में पिता ने की निजी जिंदगी पर बात
फरहान अख्तर –शिबानी दांडेकर
फरहान अख्तर की पहली शादी अधूरे मोड़ पर छूट गई थी। लेकिन शिबानी दांडेकर से उन्हें दोबारा प्यार मिला। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया और फिर शादी कर ली। अब वे साथ में खुशहाल जीवन बिता रहे हैं।
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.