Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

MMS ने लगाया बॉलीवुड एक्ट्रेस के करियर पर ग्रहण, इंटीमेट वीडियो लीक कराने का लगा इल्जाम, छोड़ी इंडस्ट्री!

Riya Sen MMS Video: आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने दौर की न सिर्फ फेमस एक्ट्रेस बल्कि बोल्ड यूथ आइकन भी कहलाती थीं। मगर एक्ट्रेस के उनके एक्टर बॉयफ्रेंड के साथ प्राइवेट मूमेंट का वीडियो लीक हो गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस का करियर बर्बाद हो गया। एक्ट्रेस ने लंबे समय तक इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी, क्योंकि उन पर खुद वीडियो लीक करने का इल्जाम लगा था।

riya sen

Riya Sen MMS Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने से नेम और फेम तो मिलता है, लेकिन कई बार पॉपुलर होना भी सेलेब्स के लिए मुसीबत बन जाता है और ऐसा कई सितारो के साथ हुआ है। आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने दौर की न सिर्फ फेमस एक्ट्रेस बल्कि बोल्ड यूथ आइकन भी कहलाती थीं। मगर एक्ट्रेस के उनके एक्टर बॉयफ्रेंड के साथ प्राइवेट मूमेंट का वीडियो लीक हो गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस का करियर बर्बाद हो गया।

5 साल में किया एक्टिंग डेब्यू

आपको ‘याद पिया की आने लगी’ फाल्गुनी पाठक के इस गाने से 17 साल की उम्र में लोगों को अपनी खूबसूरती का दीवाना बनाने वाली रिया सेन (Riya Sen)तो याद ही होंगी। रिया सेन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘विषकन्या’ से 5 साल की उम्र में डेब्यू किया था। ‘स्टाइल’ जैसी फिल्म से इंडस्ट्री में बोल्ड एक्ट्रेस के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली रिया सेन ने हिंदी, बंगाली, तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है।

यह भी पढ़ें: ‘मुझे देखते हुए मास्टरबेट…’ चलती बस में मशहूर एक्ट्रेस के साथ हुई अश्लील हरकत

रॉयल परिवार से है ताल्लुख

रिया सेन के बारे में यह बात तो सब जानते हैं कि उनकी मां मुनमुन सेन और बहन राइमा सेन भी उनकी तरह दिग्गज अभिनेत्रियां रही हैं। मगर रिया के बारे में ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि वो एक शाही परिवार से ताल्लुख रखती हैं। एक्ट्रेस के पिता भरत देव वर्मा त्रिपुरा के शाही परिवार से आते हैं और उनकी बुआ जयपुर की महारानी गायत्री देवी थी और मां इला देवी कूच बिहार की राजकुमारी थीं।

MMS ने तबाह किया करियर

रिया सेन का नाम एमएमएस लीक (Riya Sen MMS Video) होने के बाद चर्चा में आया था, एक्ट्रेस का उनके कथित बॉयफ्रेंड अश्मित पटेल के साथ प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। उस वीडियो के वायरल होने के बाद रिया की लाइफ में भूचाल आ गया था। अश्मित और रिया के अफेयर से ज्यादा उनके इस प्राइवेट वीडियो ने सुर्खियां बटोरी थी। उस समय दोनों साथ में एक फिल्म कर रहे थे, ऐसे में एक्ट्रेस पर जानबूझकर वीडियो लीक कराने का आरोप भी लगा था।

इंडस्ट्री से लिया ब्रेक

रिया सेन के इस वीडियो के लीक होने के बाद उनके करियर में काफी गिरावट देखने को मिली। इतना ही नहीं अश्मित और रिया का ब्रेकअप भी हो गया और एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री से दूरी भी बना ली थी। लंबे समय तक इंड्स्ट्री से दूरी बनाए रखने के बाद अब एक्ट्रेस वेब सीरीज में अपनी बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें:सुपरस्टार्स की फिल्म में गजब का लेस्बियन सीन, बनीं सुपर फ्लॉप जिससे कर्ज में डूबा प्रोडयूसर

First published on: Aug 06, 2024 04:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.