Thursday, 12 March, 2026

---विज्ञापन---

“95% मर्द ऐसी औरतों को…”, ‘पंचायत’ स्टार नीना गुप्ता ने खुलकर रखी अपनी बात

Neena Gupta: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा नीना गुप्ता अक्सर अपनी बातों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी टूटी सगाई का किस्सा साझा किया, जब शादी से ठीक पहले उनका रिश्ता टूट गया था. ऐसे में एक्ट्रेस को काफी कुछ झेलना पड़ा था.

Neena Gupta

Neena Gupta: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस नीना गुप्ता शानदार एक्टिंग के साथ ही अपने बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. अक्सर वो अपनी बातों को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं. नीना इंडस्ट्री की उन अदाकाराओं में से एक हैं, जिन्होंने अपनी बात हमेशा बड़ी बेबाकी से सबके सामने रखी है. किसी की परवाह किए बिना एक्ट्रेस अपनी जिंदगी की सबसे पर्सनल और दर्दभरी कहानियां शेयर करती हैं. हाल ही में उन्होंने खुद से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे जान आप भी हैरान रह जाएंगे.

एक कॉल ने सबकुछ बिखेर दिया

दरअसल हाल ही में नीना ने ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ को इंटरव्यू दिया. यहां एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी की एक ऐसी अनसुनी कहानी शेयर की, जो उन्हें आज भी परेशान करती है. उन्होंने बताया कि अपनी सगाई के बाद नीना गुप्ता अपनी शादी को लेकर बहुत उत्साहित थीं. उनके परिवार में तैयारियां हो रही थीं. कपड़े और गहने खरीदने के लिए वह दिल्ली भी गई थीं. लेकिन शादी से ठीक पहले आए एक फोन कॉल ने सबकुछ बिखेर दिया. जिनसे वो शादी करना चाहती थीं, उस शख्स ने बिना कोई साफ वजह बताए अचानक रिश्ता तोड़ दिया. ऐसे में जब नीना ने पूछा कि क्या हुआ, तो उसने कहा कि उसे साइनस का ऑपरेशन करवाना है. इस घटना के बाद नीना पूरी तरह टूट गई थीं.

---विज्ञापन---

आजतक एक्ट्रेस को वो शादी टूटने की असली वजह पता नहीं चली. वहीं उस घटना के करीब छह महीने बाद उसी शख्स ने फिर से उनसे संपर्क किया और शादी का प्रस्ताव रखा. पर तब तक नीना का मन बदल चुका था. उन्होंने अपनी सेल्फ-रिस्पेक्ट को ध्यान में रखते हुए उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया.

95% मर्द ऐसी औरतों को…

इंटरव्यू के दौरान, नीना ने कई सामाजिक कुरीतियों के बारे में भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, “95% मर्द ऐसी औरतों को चाहते हैं जो उनकी हर बात मानें. जिनकी अपनी कोई राय न हो और जो अपने करियर के लिए पूरी तरह से समर्पित न हों.” एक्ट्रेस कहती हैं कि, मर्दों के दबदबे वाले समाज में एक आजाद ख्याल वाली महिला को अक्सर शादी के लिए “सही” नहीं माना जाता. एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि वो हर मर्द के बारे में ऐसा नहीं कह रही हैं, लेकिन अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने बताया कि समाज अभी भी मजबूत महिलाओं को पूरी तरह से अपनाने के लिए तैयार नहीं है.

कभी हार नहीं मानती नीना!

नीना गुप्ता के लिए कोई पहली बार नहीं है. एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ में कई उतार-चढ़ाव देखें, लेकिन कभी हार नहीं मानी. नीना एक सिंगल मदर के रूप में जिम्मेदारी उठा चुकी हैं. वहीं करियर की बात करें तो नीना पिछले कई सालों से शानदार काम कर रही हैं. उनकी सीरीज पंचायत घर-घर लोगों कोई पसंद आई है.

First published on: Jan 09, 2026 04:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.