TrendingKBC 16Bigg Boss 18

---Advertisement---

हनीमून की शर्त पर शादी, 40 दिन बाद थककर चूर हुआ एक्टर, बीवी से कहा-बुखार आ रहा है…

Kajol Ajay Devgn Honeymoon: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल काजोल और अजय देवगन की शादी के किस्से अक्सर ही आप सुनते रहते हैं, लेकिन कपल के हनीमून का किस्सा काफी मजेदार है और उसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। साथ ही आप अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे।

काजोल-अजय
Kajol Ajay Devgn Honeymoon: बॉलीवुड में वैसे तो कई सारे कपल्स हैं, जो लोगों के लिए मिसाल है। अमिताभ बच्चन-जया बच्चन, अक्षय कुमार-ट्विंकल खन्ना और शाहरुख खान-गौरी खान के अलावा काजोल और अजय देवगन की जोड़ी हर नए साल के साथ मजबूत हो रही है। काजोल और अजय देवनग की जोड़ी लोगों के बीच काफी पॉपुलर है और लोग उन दोनों को साथ में ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन देखना पसंद करते हैं। काजोल और अजय देवगन (Kajol Ajay Devgn Honeymoon) ने साल 1999 में अपने घर की छत पर ही परिवार और बेहद करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। इन दोनों की शादी के किस्से तो लोगों ने खूब सुने हैं, लेकिन क्या आप जानते है कि अजय देवगन अपने हनीमून से बहाना बनाकर वापस घर लौटे थे।

हनीमून पर आई घर की याद

शादी के बाद काजोल और अजय देवगन (Kajol Ajay Devgn Honeymoon) पूरे 40 दिनों तक हनीमून पर गए थे, लेकिन वहां पर अजय को घर की याद आ गई थी। उसके बाद वो वापस लौट आए थे, इस बारे में खुद काजोल ने कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था। काजोल ने बताया था अजय देवगन अपने हनीमून पर इतना थक गए थे कि वो घर वापस आने की जिद्द करने लगे थे। काजोल ने बताया था कि हनीमून के 40 दिन बाद अजय देवगन ने कहा था कि उन्हें घर की याद आ रही है। यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कप शुरू होते ही हार्दिक पांड्या की लाइफ में लौंटी नताशा, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर दिखाया सबूत

किस शर्त पर की काजोल ने शादी

काजोल (Kajol ) ने बताया था कि शादी की के लिए एक खास शर्त रखी थी।  इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने रिवील किया था कि हनीमून तो सिर्फ अजय देवगन के लिए टास्ट था। दरअसल, काजोल ने अजय से कहा था कि तुम मुझसे शादी करना चाहते हो तो मुझे हनीमून पर लेकर जाओगे। इस पर अजय देवगन ने तुरंत कहा था ओके बेबी। शादी के बाद काजोल ने अजय के साथ हनीमून के लिए पूरे 2 महीने का प्लान बनाया था। मगर 40 दिन बाद ही अजय इतना ज्यादा थक गए थे कि वो कहने लगे थे कि मुझे बुखार हो गया है। तब जाकर मैंने कहा था कि चलो अब हम घर जा सकते हैं।

काजोल-अजय की फैमिली

अजय देवगन और काजोल की एक बेटी न्यासा और बेटा युग है और एक्ट्रेस अपने बच्चों की परवरिश के लिए एक्टिंग को लंबे समय तक बॉय बोल दिया था। काजोल की अपनी सास और ननद के साथ भी काफी अच्छे रिश्ते हैं और अक्सर ही पूरी फैमिली को साथ में पार्टी करते देखा जाता है। अजय देवगन(Ajay Devgn) जल्द ही अपनी बहन के बेटे को फिल्मों में लॉन्च करने वाले हैं और उनके साथ फिल्म में रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी लीड रोल में नजर आएंगी। कपल की बेटी न्यासा भी अक्सर ही अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक की वजह से चर्चा में छाई रहती हैं। यह भी पढ़ें: ‘400 पार से प्‍लीज यार’, मोदी सरकार पर तंज कस बुरी फंसी स्वरा भास्कर, ट्रोलर्स ले रहे मजे  

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.