Thursday, 19 September, 2024

---विज्ञापन---

MMS ने कराई एक्ट्रेस की थू-थू, बॉयफ्रेंड ने भी लगाया चीटिंग का इल्जाम! ब्रेकअप से उबरने में लगे 7 साल

Hansika Motwani MMS: इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कदम रखने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी का नाम अक्सर ही विवादों में घिरा रहता है। एक्ट्रेस का एक बार बाथरूम एमएमएस लीक हो गया था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस की लव लाइफ ने भी जमकर सुर्खियां बटोरी थी। एक्ट्रेस पर उनके बॉयफ्रेंड ने धोखा देने का इल्जाम लगाया था।

Hansika

Hansika Motwani MMS: ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कोई मिल गया’ में नजर आने वाली क्यूट-सी बच्ची आज बड़ी हो गई है। छोटे पर्दे से लेकर साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी को आज भी लोग ‘कोई मिल गया’ गर्ल के नाम से पहचानते हैं। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस हंसिका का नाम अक्सर ही किसी ना विवाद में घिरा रहता है। बाथरूम एमएमएस वीडियो (Hansika Motwani MMS) से लेकर बॉयफ्रेंड ने भी एक्ट्रेस पर इल्जाम लगाए थे। एक्ट्रेस अपने ब्रेकअप से इस कदर टूट गई थींं कि उन्हें उबरने में 7 साल का लंबा समय लगा था।

फिल्मों से ज्यादा विवादों से रहा नाता 

हंसिका मोटवानी बेहद खूबसूरत हैं और बचपन में भी बहुत क्यूट थीं। मगर एक्ट्रेस अचानक से बड़ी दिखने लगी थीं। तब उन ऐसे इल्जाम लगाए थे कि उनकी मम्मी ने उन्हें जल्दी बड़ी करने के लिए इंजेक्शन लगवाए हैं। इसके अलावा भी एक्ट्रेस के नाम काफी सारी कंट्रोवर्सी जुड़ी हुई हैं और यही वजह है कि अपनी फिल्मों और एक्टिंग से ज्यादा हंसिका के विवाद लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं।

 

यह भी पढ़ें:इन सेलेब्स को बुढ़ापे में चढ़ी जवानी, इंटीमेट सीन दे बेशर्मी की हदें पार, एक तो 46 साल छोटी लड़की संग हुए बोल्ड

ब्रेकअप से टूटी एक्ट्रेस 

हंसिका मोटवान ने कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में अपनी खास पहचान बना ली थी। हंसिका ने अपनी शादी की वीडियो को ओटीटी पर ‘लव शादी ड्रामा’ को रिलीज किया था। उसमें एक्ट्रेस ने बताया था कि अपने ब्रेकअप के बाद वो बुरी तरह से टूट गई थीं। ब्रेकअप से उनको काफी सदमा लगा था और पूरे 7 साल के बाद वो इस दर्द से बाहर निकल पाई थीं। हंसिका का कहना था कि वो लोगों पर भरोसा करना भूल गई थीं। उन्हें लोगों पर भरोसा नहीं होता था और इसी वजह से वो 7 साल बाद अपनी लाइफ में मूव ऑन कर पाई थीं।

बॉयफ्रेंड ने लगाया धोखे का इल्जाम

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और तमिल एक्टर सिंबू के रिलेशनशिप ने एक समय पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। हंसिका और सिंबू की शादी तक की खबरें सामने आती थीं। मगर फिर अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। हंसिका पर एक्टर ने ब्रेकअप के बाद उन्हें धोखा देने का भी इल्जाम लगाया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जब वो स्ट्रगल कर रहे थे, तब एक्ट्रेस ने उन्हें धोखा दिया था।

MMS ने मचाई सनसनी 

हंसिका मोटवानी उस समय अचानक चर्चा में आ गई थीं, जब एक्ट्रेस का एक बाथरूम एमएमएस लीक हो गया था। हंसिका के इस वीडियो के सामने आते ही हर कोई हैरान रह गया था। इस क्लिप में एक लड़की बाथरूम में नहाते हुए दिखाई दे रही थी, जिसने इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ था। हालांकि उस समय कुछ लोगों का कहना था कि वो फेमस होने के लिए किया पीआर स्टंट है, मगर बाद में कहा गया था कि वो लड़की कोई और थी। हंसिका ने एमएमएस लीक को लेकर कहा था कि ये रेप होने से भी ज्यादा दर्दनाक है।

यह भी पढ़ें:MMS ने लगाया बॉलीवुड एक्ट्रेस के करियर पर ग्रहण, इंटीमेट वीडियो लीक कराने का लगा इल्जाम, छोड़ी इंडस्ट्री!

First published on: Aug 08, 2024 05:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.