Thursday, 19 September, 2024

---विज्ञापन---

विलेन बन छाए, माधुरी संग किसिंग सीन करते हुए बेकाबू, फिर बॉलीवुड के इस एक्टर ने क्यों लिया संन्यास

बॉलीवुड के स्टार ने अपने करियर के पीक पर संन्यास ले लिया था। एक्टर ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था। वहीं एक दौर में माधुर दीक्षित के साथ भी उनकी कॉन्ट्रोवर्सी सामने आई थी।

बॉलीवुड का वो स्टार जिसकी एक्टिंग देख लोगों ने अमिताभ बच्चन के करियर की चिंता करना शुरू कर दिया था। इस एक्टर ने बॉलीवुड के महानायक का स्टारडम भी खतरे में डाल दिया था। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ भी उनकी कॉन्ट्रोवर्सी सामने आई थी। फिर एक दिन एक्टर ने फिल्मों से संन्यास ले लिया था। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार विनोद खन्ना (Vinod Khanna) की। आईए आपको बताते हैं कि उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।

1968 में शुरू किया था फिल्मी सफर

विनोद खन्ना का फिल्मी करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा है। हालांकि अपने जीवन में उन्होंने जो भी मूवीज की हैं हमेशा उनकी एक्टिंग की तारीफ की गई है। खन्ना का सफर 1968 से शुरू हुआ था। उन्होंने सुनील दत्त की मूवी ‘मन का मीत’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसमें उनके रोल की जमकर तारीफ भी हुई थी। इसके बाद एक्टर ने ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘द बर्निंग ट्रेन’ जैसी कई शानदार फिल्मों में लीड रोल भी निभाया। साथ ही ‘मेरा गांव मेरा देश’ में उन्होंने डकैत बनकर वाहवाही बटोरी।

माधुरी के साथ हुई थी कॉन्ट्रोवर्सी

विनोद खन्ना कॉन्ट्रोवर्सी में भी आ चुके हैं। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ उन्होंने 1988 में आई फिल्म दयावान में काम किया था। इस मूवी में माधुरी और विनोद किसिंग सीन से सुर्खियां में छा गए थे। इस मूवी को दोनों के लिपलॉक सीन से भी याद किया जाता है। वहीं आपको बता दें कि इस सीन की शूटिंग करते हुए खन्ना ने अपना कंट्रोल खो दिया था। डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी अभिनेता नहीं रुके थे। वहीं मूवी में इंटीमेट सीन को लेकर माधुरी दीक्षित आज भी पछतावा करती हैं।

यह भी पढ़ें:‘कालीन भैया’की बेटी की खूबसूरती हीरोइनों से नहीं कम, पापा Pankaj Tripathi से स्कूटी सीखती दिखीं Aashi

करियर के पीक पर लिया ये फैसला

वहीं दूसरी ओर विनोद खन्ना बॉलीवुड में अपने करियर के पीक पर थे उस दौरान एक्टर ने एक बड़ा फैसला लिया था। एक्टर ने सब कुछ छोड़कर संन्यास ले लिया था और वह ओशो की शरण में चले गए थें। इन खबरों से इंडस्ट्री में मानों भूचाल सा आ गया था। खन्ना के फैंस भी इस बात से बहुत दुखी हुए थे। इस फैसले से उनकी पत्नी ने भी ऐतराज जताया था। वहीं अगर बॉलीवुड अभिनेता फिल्मों को अलविदा न कहते तो आज विनोद खन्ना उस मुकाम पर होते जिस पर आज अमिताभ बच्चन हैं।

क्यों लिया संन्यास

अब सवाल यह उठता है कि विनोद खन्ना ने आखिर ये कदम क्यों उठाया। जानकारी के अनुसार विनोद ओशो के एक प्रवचन से इतने प्रभावित हो गए थे कि उन्होंने यह कदम उठाया। इसके बाद खन्ना ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी ऐलान किया था कि वह आध्यात्मिकता की ओर बढ़ गए हैं। उनके इस फैसले से उनकी पत्नी गीतांजली काफी खफा थीं। खन्ना ने घोषणा की थी कि अब वह ग्लैमर की दुनिया छोड़कर ओशो रजनीश के पुणे आश्रम में ही रहेंगे। इसके बाद वह ओशो के आश्रम में जाकर रहने लगे थे और उन्होंने फिल्मी दुनिया को छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें: डेब्यू फिल्म में बोल्ड सीन, गैंगस्टर संग अफेयर के चर्चे; एक्ट्रेस जो रातों रात इंडस्ट्री से हुईं गायब

First published on: Sep 14, 2024 02:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.