Aahana Kumra Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस आहाना कुमरा ने हाल ही में कुछ ऐसी फोटोज शेयर की, जिन्हें देखकर फैंस आहें भर रहे हैं. न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए आहाना जॉर्जिया गई हुई हैं. वहां से एक्ट्रेस ने अपनी कुछ बिकिनी फोटोज शेयर की हैं. बर्फबारी में भी आहाना अपना फिगर फ्लॉन्ट करते नजर आ रही हैं. कड़कड़ाती ठंड और बर्फबारी के बीच बिकिनी में एक्ट्रेस पूल में चिल करती नजुआर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं. इनमें वो पिंक कलर की बिकिनी पहने एन्जॉय करते नजर आ रही हैं. बैकग्राउंड में स्नो फॉल होते भी दिख रहा है. ऐसे में एक्ट्रेस की फिटनेस आउट हॉटनेस देखकर फैंस हैरान रह गए हैं.
Instagram पर यह पोस्ट देखें---विज्ञापन---
बिकिनी में फ्लॉन्ट किया फिगर
अपनी इन तस्वीरों में आहाना बर्फ से ढके पहाड़ों और ठंडे मौसम के बीच एन्जॉय करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस गर्म पानी के पूल में उतरकर एन्जॉय कर रही हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं. एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लूटा रहे हैं. फोटोज के साथ आहाना ने कैप्शन में लिखा कि 2025 की खुशियों, दोस्ती और सक्सेस के लिए वो आभारी हैं और अब 2026 को और भी बड़े, बोल्ड और ब्राइट तरीके से जीने का प्लान है.

आहाना की पर्सनल लाइफ
आहाना की सोशल मीडिया पर जबरदस्त पकड़ है. यहां वो अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उनकी बिकिनी फोटोज जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं. आहाना के पर्सनल लाइफ की बात करें तो अंदाज का नाम धुरंधर स्टार दानिश पंडोर के साथ जोड़ा जा रहा है. दरअसल दानिश के बर्थडे पर आहाना ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसके बाद से दोनों का रिश्ता चर्चा में आ गया. हालांकि इस बारे में आहाना और दानिश ने कोई बात नहीं की है. बात करें वर्कफ्रंट की आहाना हाल में ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आई थीं. फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस 2022 में सलाम वेंकी नाम की एक फिल्म में नजर आई थीं.