Monday, 16 September, 2024

---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 3: अंतिम पलों में धोखा दे गई लव कटारिया की किस्मत, एक झटके में ‘दुश्मन’ को मिली सारी पावर!

Bigg Boss OTT 3:  बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का गेम धीरे-धीरे दिलचस्प होता जा रहा है और शो को लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। अब शो को अपना नया 'हेड ऑफ हाउस' मिल गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लवकेश कटारिया जो हर टास्क जीते वो फाइनल टास्क हार गए हैं।

bigg boss ott 3 (6)

Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस ओटीटी3’ का ग्रैंड फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे शो में लगातार कंटेस्टेंट्स में जीत का जोश देखने को मिल रहा है। हर कोई शो जीतने के लिए अपनी ताकत लगा रहा है और अब शो में 10 से कम ही कंटेस्टेंट्स बचे हैं। अरमाम मलिक हो या फिर लवकेश कटारिया हर कोई अपनी जीत के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं। इस बीच अब शो में नया ‘हेड ऑफ हाउस’ चुना गया है और अरमान मलिक के बाद लवकेश कटारिया को हराकर उनकी दुश्मन टीम का सदस्य ही घर का मुखिया बना है।

फाइनल राउंड में हारे लवकेश

‘बिग बॉस ओटीटी3’ (Bigg Boss OTT 3)  में घरवालों के बीच ‘हेड ऑफ हाउस’ बनने की लड़ाई देखने को मिली, इस दौरान कृतिका और शिवानी के बीच भी जुबानी जंग देखने को मिली। मगर हर टास्क को हराते हुए लवकेश कटारिया आगे बढ़ते गए। देखा जाए तो सब लोगों में लवकेश ने ‘हेड ऑफ हाउस’ बनने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी। मगर वो कहते हैं ना किस्मत से ज्यादा कभी किसी को नहीं मिलता है और ऐसा ही कुछ लव के साथ देखने को मिला। हर टास्क जीतने के बावजूद फाइनल रेस में लवकेश हार गए।

यह भी पढ़ें: दुल्हन के जोड़े की जगह कफन में बहन को देख रो पड़ी एक्ट्रेस, टी-सीरीज के सह-मालिक के परिवार में मातम

कौन बना नया हेड ऑफ हाउस?

जियो सिनेमा पर आने वाला रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी3’ में लवकेश कटारिया को हराकर शो के सबसे सीनियर कंटेस्टेंट यानी रणवीर शौरी ‘हेड ऑफ हाउस’ बन गए हैं। ‘हेड ऑफ हाउस’ बनने की रेस में जीतकर रणवीर शौरी ने सारी ताकत अपने नाम कर ली है, जिसके लिए लवकेश कटारिया ने खूब मेहनत की थी। हर टास्क में जीतने के बाद वो आखिरी टास्क हार गए और उनकी हार का फायदा उनके दुश्मन रणवीर शौरी को हुआ। रणवीर शौरी और लवकेश कटारिया दोनों की घर में कुछ खास नहीं बनती है और दोनों की अलग-अलग टीम भी है।

हेड ऑफ हाउस की पावर

रणवीर शौरी ‘हेड ऑफ हाउस’ बन गए हैं और इसके साथ ही काफी सारी ताकतें भी उनको मिल गई हैं।’बिग बॉस ओटीटी3′ के नियमों के मुताबिक जो भी कंटेस्टेंट ‘हेड ऑफ हाउस’ बनता है, तो वो बेघर होने से भी सेफ हो जाता है और राशन से लेकर नॉमिनेशन तक कोई सारी पावर उसको मिल जाती है, जिसे पाने के लिए हर कंटेस्टेंट हर हफ्ते ‘हेड ऑफ हाउस’ बनने की लड़ाई के लिए अपनी सारी ताकत लगाते हैं।

यह भी पढ़ें: Tishaa Kumar Funeral: अंतिम संस्कार से हंसते हुए बाहर निकला ये एक्टर, यूजर बोला- शादी में आए हो क्या?

 

First published on: Jul 23, 2024 02:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.