Sunday, 27 October, 2024

---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 3: मां की मौत ने तोड़ा, गर्लफ्रेंड ने लगाए मारपीट के गंभीर आरोप; रणवीर शौरी ने सालों बाद तोड़ी चुप्पी

Bigg Boss OTT 3, Ranveer Shorey: बिग बॉस कंटेस्टेंट और एक्टर रणवीर शौरी ने हाल ही में पूजा भट्ट संग अपने लव रिलेशन और ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की और ये भी बताया कि उनकी मौत का उनकी लाइफ पर क्या असर पड़ा...

Ranveer Shorey

Bigg Boss OTT 3, Ranveer Shorey: अनिल कपूर (Anil Kapoor) का रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) अब रोचक होता जा रहा है। इस बार कंटेस्टेंट बनकर घर में आए रणवीर शौरी (Ranveer Shorey) ने हाल ही में अपनी लाइफ से जुड़े कुछ ऐसे किस्से बताए जिन्हें याद कर एक्टर इमोशनल भी हो गए। दरअसल शो में रणवीर ने 24 साल पुराने अपने ब्रेकअप के बारे में खुलकर बात की और ये भी बताया था कि उनपर गंभीर आरोप भी लगे थे। हालांकि उन सभी इल्जामों को अभिनेता ने झूठा बताया। कहीं ना कहीं ब्रेकअप ही उनके करियर में असफलता की वजह बना। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्या बोले रणवीर शौरी…

लिव में रहे लेकिन नहीं चढ़ा इश्क परवान

रणवीर शौरी बिग बॉस के घर में बहुत अच्छा गेम खेल रहे हैं। अब हाल ही में एक्टर ने अपनी लाइफ से जुड़े कुछ सीक्रेट भी रिवील किए। दरअसल रणवीर ने पूजा भट्ट संग अपने ब्रेकअप पर बात की वो भी बिना एक्ट्रेस का नाम लिए। रणवीर ने बताया कि उनकी डेटिंग की शुरुआत साल 2000 में हुई थी, प्यार आगे बढ़ा तो वो गर्लफ्रेंड संग लिवइन में रहने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता ने तो पूजा भट्ट से सगाई भी कर ली थी, लेकिन बाद में इंगेजमेंट टूट भी गई।

मां की मौत से टूट गए थे एक्टर

रणवीर शौरी ने अपनी मां के बारे में भी बात की और बताया की साल 2002 में वो ‘लक्ष्य’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। तभी उनके पास फोन आया कि मां की तबीयत बहुत खराब है। जब तक वो मुंबई पहुंचे मां अस्पताल से घर आ चुकी थीं, लेकिन वो बिल्कुल भी ठीक नहीं थी। ऐसे में कुछ ही दिनों बाद उनकी मौत हो गई। अभिनेता ने बताया कि ये घटना उनकी लाइफ की  सबसे ट्रॉमेटिक घटना थी।

लगे थे गर्लफ्रेंड संग मारपीट के भी आरोप

जानकारी के लिए ,बता दें कि रणवीर शौरी और पूजा भट्ट के इश्क के चर्चे गॉसिप के गलियारों में फैले हुए थे। दोनों प्यार में थे और लिवइन में रह रहे थे। लेकिन इसी प्यार ने अभिनेता को आरोपी तक बना डाला, जब गर्लफ्रेंड ने कहा कि रणवीर नशा करने के बाद आउट ऑफ कंट्रोल हो जाते हैं। वो हाथापाई भी करते हैं और गाली-गलौज भी करते हैं। हालांकि रणवीर ने इन आरोपों को गलत बताया और कहा कि कपल के बीच लड़ाई-झगड़ा होना तो आम बात है।

यह भी पढ़ें: सलमान खान और अनिल कपूर के वीकेंड के वार में क्या है बड़ा अंतर

First published on: Jun 30, 2024 12:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.