---विज्ञापन---

मां की हुई बचपन में मौत, पिता ने की 5 शादी, रिश्तेदारों के घर में बर्तन मांजती थी ‘वड़ा पाव गर्ल’

Bigg Boss OTT 3-Chandrika Dixit: बिग बॉस के घर में चंद्रिका दीक्षित बहुत ही शानदार गेम खेल रही हैं, हाल ही में उन्होंने शो में अपनी लाइफ के ऐसे एक्सपीरियंस शेयर किए जिन्हें सुन सभी इमोशनल हो गए। आइए जानते हैं क्या कहा वड़ा पाव गर्ल ने...

Bigg Boss OTT 3- Chandrika Dixit

Bigg Boss OTT 3-Chandrika Dixit: ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) इन दिनों खबरों में छाया हुआ है। इस रियलिटी शो को देखने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। बीते दिन के शो में चंद्रिका दीक्षित ने अपनी लाइफ की उस सच्चाई को बताया जिसे जान सभी हैरान रह गए। दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ा फेस किए हैं। वहीं बीते शो में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए बताया की बचपन में ही उनकी मां का देहांत हो गया था, और पिता ने उनकी कद्र नहीं की। इसके अलावा भी उन्होंने और कई बातें बताईं जिन्हें जान घरवालों के साथ-साथ हम भी शॉक्ड हो गए।

6 महीने की बच्ची को छोड़ मां ने कहा दुनिया को अलविदा

चंद्रिका दीक्षित वड़ा पाव गर्ल के नाम से भी फेमस हैं। उन्होंने अपनी लाइफ में कई मुश्किलों का सामना किया है लेकिन कभी हिम्मत नहीं हारी। चंद्रिका ने बीते शो में बताया कि जब वो सिर्फ 6 महीने की थी तो उनकी मां की मौत हो गई थी। उनकी इस बात को सुन घरवाले सुन्न ही पड़ गए। पिता थे लेकिन सिर्फ नाम के लिए क्योंकि उन्होंने कभी भी चंद्रिका को वो प्यार नहीं दिया जो एक पिता अपनी बच्ची को देता है।

पिता ने की 5 शादी

वड़ा पाव गर्ल ने आगे कहा कि उनके पिता शराबी थे। उन्होंने कभी भी अपनी बेटी के बारे में नहीं सोचा सिर्फ अपने ही बारे में सोचा। चंद्रिका ने बताया कि उनके पिता ने 4-5 शादी की हैं। जैसे ही उन्होंने ये बात कही तो घर के सभी सदस्य हैरान रह गए। नैजी ने तो शॉक्ड होते हुए यार मानना पड़ेगा तुम्हारे पापा को।

रणवीर को भी ये सुन हैरानी हुई। वो बोलीं की वो अपने पिता से नफरत करती हैं, क्योंकि जब उन्हें सबसे ज्यादा पिता की जरूरत थी तो उन्होंने कभी साथ नहीं दिया।

रिश्तेदारों के यहां मांजे झूठे बर्तन

जब नैजी ने पूछा कि फिर तुम्हें किसने पाला तो वो इमोशनल होते हुए बोलीं कि किसी ने नहीं। उन्हें कभी इस रिश्तेदार के यहां छोड़ दिया जाता था, कभी उस रिश्तेदार के यहां। चंद्रिका के साथ बुरा व्यवहार होता था, और एक छोटी सी बच्ची से किचन का सारा काम करवाया जाता था। झूठे बर्तन साफ करवाए जाते थे। सारा खाना खत्म होने के बाद जो लास्ट रोटी बचती थी वो उसे खाने के लिए दी जाती थी। उन्होंने बताया कि उन्हें उनकी नानी ने एडोप्ट किया जब उन्हें पता चला कि उसके साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Bigg Boss OTT 3 के विनर के नाम का हुआ खुलासा?

First published on: Jul 02, 2024 09:56 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.