Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

Bigg Boss OTT 3: बिस्तर से बाथरूम तक, यूट्यूबर ने कंटेस्टेंट संग पूरे किए रोमांस के ‘अरमान’

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में अरमान मलिक अपनी दूसरी बीवी कृतिका संग रोमांटिक होते नजर आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे के साथ खुल्लम खुल्ला रोमांस कर रहे हैं वो भी बाथरूम एरिया में आप भी देख लें वीडियो...

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss OTT 3) का घर हो और कोई बवाल ना हो ऐसा तो हो नहीं सकता। इस बार वीकेंड का वार में वो हुआ जिसने सभी को हैरान कर दिया। जब अरमान मलिक (Armaan Malik) ने विशाल पांडे (Vishal Pandey) को थप्पड़ मार दिया। जहां एक तरफ घर में टेंशन का माहौल था। वहीं दूसरी तरफ अरमान और कृतिका का रोमांस परवान चढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अरमान मलिक और कृतिका मलिक (Kritika Malik) एक दूजे संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो बिग बॉस के फैन क्लब पेज पर है। दोनों खुल्लम खुल्ला रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

अरमान और कृतिका एक ही बेड पर

यूट्यूबर अरमान मलिक बिग बॉस के घर में आने के बाद से कुछ ज्यादा ही सुर्खियों में आने लगे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि गोलू यानी कृतिका अरमान के साथ एक बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया हुआ है। वीडियो में दोनों का प्यार साफ नजर आ रहा है।

बाथरूम एरिया में खींचा

अरमान ने गोलू को बाथरूम एरिया में खींचा और उसके साथ डांस करने लगे। इस दौरान दोनों एक दूसरे के काफी करीब नजर आए। दोनों एक दूसरे के साथ खुल्लम खुल्ला रोमांस किया। अरमान और कृतिका एक दूसरे की बाहों में काफी कंफर्टेबल लग रहे थे। वहीं यूट्यूबर अपनी बीवी पर प्यार लुटाते हुए उसके गले पर किस भी कर रहे थे।

Bigg Boss OTT 3Bigg Boss OTT 3

लोगों के आए रिएक्शन

अब जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों के भी रिएक्शन आने शुरू हो गए। एक यूजर ने लिखा- पायल बहुत जलती होगी। दूसरे ने लिखा- पायल की कोई इज्जत नहीं है यार। तीसरे ने लिखा- बेकार हैं ये दोनों इनको देखकर बिग बॉस देखने का मन नहीं करता। चौथे ने लिखा- दोगला है ये आदमी। एक अन्य ने लिखा- निकालो इनको घर से। इसी तरह के और भी कई कमेंट्स आए हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 में इन 4 कंटेस्टेंट में से फालतू कौन?

First published on: Jul 09, 2024 11:04 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.