Sunday, 21 September, 2025
TrendingBigg Boss 19

---विज्ञापन---

Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने रोमांटिक सॉन्ग गाया तो ब्लश करने लगीं तान्या, क्या खिल रहे प्यार के फूल?

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 वीकेंड का वार का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अमाल मलिक और तान्या मित्तल की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस दौरान अमाल ने एक सॉन्ग भी गाया है।

Bigg Boss 19 Update, Bigg Boss 19, Bigg Boss 19 News, salman khan, bigg boss 19 contestants, bigg boss 19 promo, Nehal Chudasama, abhishek bajaj, amaal khan, tanya mittal, Bigg Boss 19 weekend ka vaar
अमाल मलिक ने तान्या के लिए गाना गाया। Photo Credit- Instagram

Bigg Boss 19 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 19 में आज रात वीकेंड का वार काफी ज्यादा खास होने वाला है। एक तरफ सलमान खान घरवालों को रियलिटी चेक देते नजर आने वाले हैं। दूसरी ओर घर में उर्फी जावेद की एंट्री होने वाली है, जो घरवालों से अपने इशारों पर टास्क कराने वाली हैं। मेकर्स ने अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें अमाल मलिक और तान्या मित्तल की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

उर्फी जावेद ने कराया टास्क

बिग बॉस 19 का नया प्रोमो रिलीज किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद घरवालों से मजेदार टास्क करवाती हुई नजर आ रही हैं। वह प्रणित और फरहाना, अभिषेक और अशनूर, अमाल और तान्या को जोड़ियों में खड़ा करती हैं। इसके बाद घरवालों से पूछती हैं कि तीनों में से कौन सा रिश्ता सबसे पहले टूटेगा। इस पर ज्यादा घरवाले अमाल और तान्या का नाम लेते हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में सबसे बड़ा ‘चुगलखोर’ कौन? जिससे गहरी दोस्ती, उसी को नहीं बख्श रहा

अमाल ने गाया रोमांटिक सॉन्ग

प्रोमो में आगे दिखाया जाता है कि जब घरवाले अमाल और तान्या के आगे रखे दिल को तोड़ते हैं तो दोनों ही ऐसा करने से रोकने लगते हैं। दोनों को देखकर साफ पता चल रहा है कि वह अपने रिश्ते को बनाए रखना चाहते हैं। इतना ही नहीं अमाल बाद में तान्या के लिए एक रोमांटिक सॉन्ग गाते हुए उनके साथ डांस भी करते दिखे।

तान्या करने लगीं ब्लश

जब अमाल गाना गाते हुए तान्या के साथ डांस करते हैं, तो वह ब्लश करने लग जाती हैं। इस पर उर्फी तान्या को कॉल आउट भी करती हैं कि वह तो ब्लश करने लग गई हैं। अमाल और तान्या का रोमांटिक मोमेंट देखने के बाद फैंस भी कयास लगाने लगे हैं कि शायद अमाल और तान्या के बीच कोई रोमांटिक रिश्ता शुरू हो सकता है। 

First published on: Sep 21, 2025 04:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.