Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बिग बॉस 19’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की स्ट्रीमिंग को लेकर बड़ा अपडेट, इस OTT प्लेटफॉर्म पर दे सकता है दस्तक!

बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन के स्ट्रीमिंग को लेकर अपडेट सामने आ रही है। इसमें बताया गया है कि दोनों शोज कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकते हैं। आइए आपको बताते हैं।

---विज्ञापन---

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ और रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कलर्स टीवी और बनिजय एशिया (एंडेमोल शाइन) के अलग होने के बाद इन शोज की टेलीकास्ट को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। अब दोनों शोज के ओटीटी स्ट्रीमिंग को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं कि दोनों शोज को कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जा सकता है…

सोनी टीवी और जियो हॉटस्टार से बातचीत जारी

पिछले कुछ दिनों से खबरें थीं कि ‘बिग बॉस 19’, ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ और ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ अब कलर्स टीवी की जगह किसी दूसरे चैनल पर दिखाए जा सकते हैं। फैंस के बीच लगातार यह सवाल उठ रहा था कि आखिर ये शो कहां और कब प्रसारित होंगे। इसी बीच बिग बॉस से जुड़े फैनपेज ‘बिग बॉस तक’ ने पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट के अनुसार बनिजय एशिया के सीईओ दीपक धर इन शोज के नए ठिकाने को लेकर सोनी टीवी के साथ बातचीत कर रहे हैं। इसके अलावा, जियो हॉटस्टार के साथ भी बातचीत चल रही है ताकि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन शोज की स्ट्रीमिंग की जा सके।

---विज्ञापन---

जियो हॉटस्टार पर हो सकती है स्ट्रीमिंग!

बता दें कि जारी की गई जानकारी के मुताबिक संभावना जताई जा रही है कि ‘बिग बॉस 19’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ दोनों शोज को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है। हालांकि, अब तक मेकर्स या प्लेटफॉर्म की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बस सोशल मीडिया पर पोस्ट के मुताबिक यह खबर लिखी जा रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  FIR दर्ज होने पर क्या बोलीं नेहा सिंह राठौड़? आतंकी हमले वाले पोस्ट को बताया गया था विवादित

ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार

फिलहाल इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। सभी खबरें फिलहाल फैनपेज और सूत्रों के हवाले से सामने आई हैं। बता दें कि हर साल अप्रैल से ‘खतरों के खिलाड़ी’ की शूटिंग शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार शोज के प्लेटफॉर्म में बदलाव के चलते स्ट्रीमिंग में देरी हो सकती है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Jewel Thief से पहले ये 5 फिल्में भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बेस्ड, OTT पर देखें

First published on: Apr 28, 2025 02:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola