Wednesday, 16 October, 2024

---विज्ञापन---

Bigg Boss का लाडला विवियन बना शायर, अलग अंदाज से लूट लिया फैंस का दिल

Bigg Boss 18 Contestant Vivian Dsena: बिग बॉस के लाडले विवियन डीसेना शायरी कर फैंस का दिल जीत लिया। हाल ही में मेकर्स ने एक प्रोमो रिलीज किया है, इसमें वह शायरी करते दिखाई दे रहे हैं।

Bigg Boss 18 Contestant Vivian Dsena: बिग बॉस के घर में विवियन डीसेना सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हैं। उनके बेबाक अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। घर में आते ही विवियन बिग बॉस के लाडले बन चुके हैं। हाल में शो के नए प्रोमो में वह शायरी करते नजर आ रहे हैं। विवियन के इस खास अंदाज ने फैंस का दिल लूट लिया। अक्सर घर में वह हर मुद्दे पर अपनी राय देते नजर आते हैं। उनके इस बिहेवियर को ऑडियंस काफी पसंद भी कर रही है। आइए आपको विवियन के शायर अंदाज के बारे में बताते हैं।

विवियन की खूबसूरत शायरी

दरअसल हाल ही में मेकर्स ने एक नया प्रोमो रिलीज किया है। इसमें विवियन और आरफीन साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। विवियन यहां आरफीन को अपनी शायरी सुनाते हैं। विवियन कहते हैं, ‘एक चेहरे पे कई चेहरे मैंने देखें हैं बदलते हुए, वक्त धीरे बढ़ रहा था चेहरे तेज बदल गए।’ इस शायरी को सुन पास में बैठे आरफीन भी उनकी तारीफ करने से नहीं रुक पाते।

यह भी पढ़ें: मूवी मिलते ही घुटनों पर आ गए थे Stree 2 के ‘विक्की’, इंटरव्यू में बताया डेब्यू का दिलचस्प किस्सा

यूजर्स का जीता दिल

वहीं विवियन की इस शायरी ने लोगों का दिल जीत लिया। एक यूजर ने लिखा, ‘एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे…।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘विवियन एक गोल्डन हार्ट वाले प्रतिभाशाली और बुद्धिमान व्यक्ति हैं और प्योर सोल हैं…।’  वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘विवियन पूरे हक से बिग बॉस की ट्रॉफी के हकदार हैं।’

चाहत से 36 का आंकड़ा

विवियन डीसेना टीवी के जाने-माने स्टार हैं। ‘प्यार की एक कहानी’, ‘मधुबाला’, ‘शक्ति’ और ‘सिर्फ तुम’ जैसे सुपरहिट टीवी सीरियल्स कर विवियन ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। वहीं विवियन को टीवी का सुपरस्टार भी कहा जाता है। अब बिग बॉस के घर में आते ही वह टॉप 2 फाइनलिस्ट में शामिल हो गए। हाल ही में एक्टर की चाहत पांडे और रजत दलाल से बहस हुई थी। चाहत पांडे और विवियन डीसेना के बीच शो में 36 का आंकड़ा देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: शॉकिंग! Bigg Boss 18 ने प्रोमो में दिखाया झूठ, जिसे बताया बेघर वो पहुंचा जेल, बदला खेल!

First published on: Oct 16, 2024 06:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.