Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन है Vaddy? रणबीर कपूर या शालिनी पासी का बेटा! करण जौहर ने किया फॉलो, यूजर्स लगाने लगे अंदाजा

इंस्टाग्राम पर एक नया अकाउंट 'ऑफिशियली वैडी' खुला है, जो एक पर्सनल अकाउंट है। मगर यह किसका अकाउंट है, वो अभी तक मिस्ट्री बना हुआ है। इससे भी बड़ी बात यह है कि सोशल मीडिया पर तमाम सेलेब्स इस अकाउंट को फॉलो कर रहे हैं, अब करण जौहर भी इस लिस्ट में आगए हैं। इसे लेकर नेटिजन्स अलग-अलग अंदाजा लगा रहे हैं और कुछ इस अकाउंट को रणबीर कपूर का बता रहे हैं।

---विज्ञापन---

vaddy
vaddy

बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इसके जरिए अपने फैंस भी जुड़े रहते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई गॉसिप भी देखने को मिलती हैं। इंस्टाग्राम पर इस समय एक नया अकाउंट चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि यह अकाउंट किसका है, उसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन ओरी, शालिनी पासी और अब करण जौहर ने भी इस अकाउंट को फॉलो करना शुरू कर दिया है। इस मिस्ट्री अकाउंट को लेकर लोगों के बीच भी सस्पेंस बना हुआ है, नेटिजन्स इसे लेकर अंदाजा भी लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef: क्यों गौरव खन्ना हैं ट्रॉफी के असली हकदार? फैंस ने बताई वजह

---विज्ञापन---

कौन है ये ऑफिशियल वैडी?

हम जिस इंस्टाग्राम अकाउंट की बात कर रहे हैं, उसका प्रोफाइल नाम ऑफिशियल वैडी है और फोटो में समुंद्र के किनारे चश्मा रखा हुआ दिखाई दे रहा है। इसके अलावा बॉयो में सिर्फ इतना लिखा है, ‘ Vaddy.. I’m just a chill guy’ इसके अलावा कोई जानकारी नहीं है और ऐसे में यह अकाउंट लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। ऑरी, शरवरी वाघ, शालिनी पासी, महीप कपूर और वीर पहारिया और करण जौहर सब लोगों ने इंस्टाग्राम पर इस अकाउंट का वेलकम किया है और इसके लिए शाउटआउट भी किया है।

https://www.instagram.com/p/DH-5h2YN1QJ/?igsh=bHoyOGFtd2NzNnd0

---विज्ञापन---

 

क्या रणबीर कपूर हैं ‘वैडी’?

सोशल मीडिया पर यूजर्स इस अकाउंट को लेकर अलग-अलग अंदाजा लगा रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा यूजर्स का कहना है कि यह कोई और नहीं बल्कि एक्टर रणबीर कपूर ही है। रणबीर कपूर का नाम लोगों के दिमाग में सबसे पहले और ज्यादा इसलिए भी आ रहा है, क्योंकि रणबीर कपूर इसे लेकर हिंट दे चुके हैं। दरअसल, रणबीर ने बताया था कि उनका एक प्राइवेट अकाउंट है, जिसके बारे में लोग नहीं जानते हैं। मगर वो जल्द ही उसे पब्लिक करेंगे।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यूजर्स कर रहे कमेंट

रणबीर कपूर के अलावा कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इस अकाउंट को फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स फेम शालिनी पासी के बेटे का बता रहे हैं। शालिनी ने इस अकाउंट को टैग करते हुए अपनी स्टोरी में लिखा था, ‘आज @officiallyvaddy से मुलाकात हुई और मेरी त्वचा पहले से ही चमक रही है।’ जबकि कुछ यूजर्स इस अकाउंट को किसी मार्केटिंग कंपनी की पीआर नौटंकी भी बता रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सोहा अली खान ने क्यों इंडस्ट्री से लिया था ब्रेक? 7 साल बाद ‘डायन’ बन कर रहीं कमबैक

First published on: Apr 03, 2025 06:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola