Bigg Boss 18 के फिनाले की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। 19 जनवरी को पता चल जाएगा कि शो का विनर कौन है। फैंस के दिमाग में अभी तक घर के 'लाडले' विवियन डीसेना का नाम आ रहा हो रहा है। लेकिन सलमान खान ने वीकेंड के वार पर सभी को शॉक दे दिया है। फैमिली वीक के बाद आए विवियन के नेचर में आए बदलाव पर कमेंट करते हुए उनके गेम के ओवर होने की बात बोल दी है। स्टेज पर आई गेस्ट काम्या ने भी विवियन की गलतियां गिनाई हैं। ये देखकर एक्टर के फैंस भी हैरान हैं। आइए आपको बताते हैं विवियन के गेम की ऐसी पांच कमियां जो उन्हें ट्रॉफी से दूर ले जा रही हैं।
गेम के लिए रिश्ते
विवियन डीसेना ने शो के शुरुआत में शिल्पा और श्रुतिका के साथ बॉन्ड बनाया था। इसके बाद उन्होंने अपना फायदा देखते हुए ईशा और अविनाश से दोस्ती की। लेकिन फैमिली वीक के दौरान विवियन की पत्ती नूरन ने उन्हें बताया कि अविनाश उनके पीठ पर छूरा भोंग रहे हैं। उन्होंने एक्टर के सामने अविनाश के गेम को एक्सपोज करके रख दिया। फैमिली वीक के बाद विवियन ने अविनाश से भी दूरी बनाते हुए दिखे हैं। इससे यह पता चलता है कि वह दिमाग लगाकर गेम के लिए घर में रिश्ते बना रहे हैं।
घर में कॉन्ट्रिब्यूशन
विवियन बेशक घर के 'लाडले' हैं लेकिन घर में सभी कंटेस्टेंट को बराबर का काम करना पड़ता है। विवियन को घर में काम चोरी करते हुए और अपने मनमुताबिक काम करते हुए देखा गया है। एक्टर को घर में सबसे ज्यादा कॉफी बनाते हुए और पीते हुए देखा गया है। घर में एक्टर का कम कॉन्ट्रिब्यूशन उन्हें ट्रॉफी से दूर कर सकता है।
दोस्तों का साथ न देना
बिग बॉस 18 में विवियन को उनके दोस्तों का साथ न देते हुए देखा गया है। शो में श्रुतिका हो अविनाश उन्होंने उनके मुद्दों में कदम रखने नहीं रखा है। श्रुतिका की जब चुम से लड़ाई हुई थी तब विवियन उनके मुद्दे से दूर ही रहे थे। इसके बाद बीते हफ्ते कशिश और अविनाश का मुद्दा काफी चर्चा में रहा था। इस दौरान भी उन्हें शांत ही देखा गया था।
लीडर बनने से रहे पीछे
बिग बॉस 18 के वीकेंड के वार पर विवियन की ऑनस्क्रीन मां काम्या पंजाबी गेस्ट के तौर पर स्टेज पर नजर आईं। एक्ट्रेस ने भी उनके गेम को पॉइन्ट करते हुए उनकी लीडरशिप पर सवाल उठाया। काम्या ने कहा कि कलर्स के शो को लीड किया है लेकिन बिग बॉस में वह लीडर नहीं बन पाए। फैमिली वीक के बाद विवियन के बिहेवियर पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि फिनाले के करीब आकर उन्हें किसी के इन्फुएंस में आकर घर में बनाए गए रिश्तो को नहीं तोड़ना चाहिए।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में डबल एविक्शन क्यों नहीं? ‘लाडली’ से जुड़ी है वजह
सलमान ने कहा 'गेम ओवर'
सलमान खान ने भी विवियन को निशाना बनाते हुए उनकी क्लास लगाई है। उन्होंने कहा कि विवियन का फोकस बिग बॉस के घर में सिर्फ आवाज और लुक पर है। विवियन कोई कैरेक्टर प्ले कर रहे हैं। विवियन घर में रियल पर्सनालिटी नहीं हैं। सलमान खान ने कहा कि विवियन अब गेम ओवर हो गया है। इससे यह पता चलता है कि फिनाले के करीब आकर विवियन ने अगर अपने रिश्ते छेड़े तो उनके हाथ से ट्रॉफी दूर जा सकती है।
यह भी पढ़ें: राम चरण की Game Changer की टिकटों का क्यों बढ़ा दाम? सरकार ने भी दी मंजूरी
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.