---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 Highlights: घर में कैद 18 कंटेस्टेंट कौन, सलमान खान ने किसे क्या कहा?

Bigg Boss 18 Highlights: बिग बॉस 18 का बीते रविवार की रात ग्रैंड प्रीमियर हुआ।18 सदस्य बिग बॉस के घर में कैद हो गए हैं। सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स का स्टेज पर वेलकम किया। साथ ही जमकर ट्रोल भी किया। आइए आपको दिखाते हैं शो की हाइलाइट्स।

Bigg Boss 18 Highlights: बीते रविवार की रात बिग बॉस 18 का ग्रैंड प्रीमियर हुआ। बिग बॉस के घर में 18 सदस्य कैद हो गए हैं। सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स का वेलकम किया। वहीं इस दौरान दबंग एक्टर काफी मस्ती के मूड में भी दिखाई दिए। उन्होंने सभी सदस्यों को खूब ट्रोल किया। किसी की एंट्री पर धमाकेदार तालियां बजी तो किसी की एंट्री पर ऑडियंस की हंसी नहीं रुकी। टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चाहत पांडे की एंट्री बिग बॉस के हाउस में सबसे पहली हुई। आइए आपको शो की हाइलाइट्स बताते हैं।

पास्ट और फ्यूचर थीम

सलमान खान की एंट्री से बिग बॉस शुरू हुआ। सलमान के पास्ट और फ्यूचर की भी झलक ऑडियंस को देखने को मिली जो काफी दिलचस्प भी था। बिग बॉस का घर की थीम भी कुछ इसी पर आधारित है। इसके बाद शो में कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई।

शिल्पा और सलमान का डांस

शो में 90 की दशक की एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर भी नजर आईं। सलमान खान ने उनके साथ पुराने गाने पर परफॉर्म भी किया। शिल्पा और सलमान की जोड़ी ऑडियंस को 90 के दशक में वापस ले गई। शिल्पा शिरोडकर बिग बॉस के घर में एंट्री करने वाली चौथी कंटेस्टेंट बनीं।

शो में अनिरुद्धाचार्य महाराज

शो में अनिरुद्धाचार्य जी महाराज भी देखने को मिले। उन्होंने भी कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती की। वहीं अनिरुद्धाचार्य ने सलमान खान से उनकी शादी के बारे में भी पूछा कि आप शादी कब करेंगे। इस पर सलमान खान ने हंसकर रिप्लाई किया शादी के बिना सब अच्छा चल रहा है तो शादी क्यों करनी।

तजिंदर सिंह बग्गा का स्पेशल सॉन्ग

पांचवे कंटेस्टेंट के रूप में राजनेता तजिंदर सिंह बग्गा की एंट्री हुई। बग्गा ने अपने ऊपर बने एक स्पेशल ट्रैक पर एंट्री ली। सलमान खान ने भी इस गाने पर वाइब की। राजनेता ने जेल में बिताए अपने पुराने पलों को याद किया। तजिंदर बिग बॉस में एंट्री करने के लिए काफी उत्साहित दिखे।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 को पहले ही दिन मिले टॉप 2 फाइनलिस्ट, 15 साल के इतिहास में पहली बार बड़ा बदलाव

रजत दलाल की एंट्री

सोशल मीडिया के सबसे विवादित खिलाड़ी रजत दलाल भी घर के कंटेस्टेंट बने हैं। रजत ने यूट्यबूर कैरी मिनाटी के साथ अपनी लड़ाई पर भी बात की। उन्होंने बताया कि वह रियलिटी शो में एक अनुभव के लिए आए हैं।

ईशा और गुणरत्न की एंट्री

टीवी एक्ट्रेस ईशा सिंह ने सलमान खान से कलर्स चैनल की शिकायत की। इसके बाद एडवोकेट गुणरत्न सदावर्ते की भी एंट्री हुई। गुणरत्न की एंट्री पर ऑडियंस ठहाके मारकर हंसी। वहीं सलमान खान भी खुद की हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाए।

अरफीन और सारा खान की खिंचाई

शो में एक कपल की भी एंट्री हुई। अरफीन और सारा खान के लिए ऋतिक रोशन, भूमि पेडनेकर और सोनी राजदान ने स्पेशल मैसेज दिया। वहीं स्टेज पर सलमान खान ने भी दोनों की खूब खिंचाई की।

विवियन और एलिस टॉप 2 में शामिल

विवियन डीसेना की धमाकेदार एंट्री ने तो ऑडियंस को हूटिंग करने पर मजबूर कर दिया। सलमान खान ने उनको फ्यूचर की भी कुछ बातें बताई। वहीं विवियन के बाद एलिस कौशिक ने भी एंट्री की। दोनों को टॉप 2 कंटेस्टेंट बताया गया। वहीं दोनों को घर में जाते ही बड़ी पावर भी मिल गई।

गधे की एंट्री

जिसने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी वो एक डंकी यानी गधा है। जी हां बिग बॉस में इस बार एक गधे की एंट्री हुई है। इसे स्टेज पर देख लोग भी हैरान रह गए। यह एडवोकेट गुणरत्न का पालतू जानवर है और इसका नाम मैक्स है। हालांकि इसको लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है कि ये शो में रहेगा या नहीं।

ये कंटेस्टेंट बिग बॉस में कैद

बिग बॉस के घर में 18 कंटेस्टेंट कैद हो चुके हैं। इनमें शिल्पा शिरोडकर, करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना, शहजादा धामी, हेमा शर्मा, अरुणाचल की एक्ट्रेस चुम दरांग, एलिस कौशिक, अरफीन खान, सारा खान, चाहत पांडे, मुस्कान बामने, नायरा बनर्जी, अविनाश मिश्रा, तजिंदर पाल सिंह बग्गा, रजत दलाल, गुणरत्न सदावर्ते, श्रुतिका अर्जुन और ईशा सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में आई Alice Kaushik कौन? मां की मौत के बाद पिता बने सहारा, जिनके जाने के बाद अकेली हुई एक्ट्रेस

First published on: Oct 07, 2024 07:13 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.