Monday, 30 September, 2024

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 की कंफर्म कंटेस्टेंट Nyra Banerjee कौन? जिसने ‘पिशाचिनी’ बन डराया

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 को लेकर जल्द ही लोगों का इंतजार खत्म होने वाला है। अब कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ गए हैं जिसमें न्यारा बनर्जी का भी नाम है, चलिए जान लेते हैं उनके बारे में कि वो हैं कौन?

Bigg Boss 18 Nyra Banerjee

Bigg Boss 18: अगर किसी शो का ऑडियंस को इंतजार है तो वो है ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18), जिसका लेटेस्ट अपडेट सामने आ गया है। अब शो का प्रोमो और थीम तो पता चल ही गया है। वहीं कंटेस्टेंट के नाम भी रिवील हो गए हैं। सलमान खान (Salman Khan) के शो की इस बार की प्रतियोगी लिस्ट में 17 नाम हैं जो सामने आए हैं। इन्हीं में से एक नाम है न्यारा बनर्जी (Nyra Banerjee) का जो इस बार शो का हिस्सा बनने वाली हैं। आइए जान लेते हैं कि कौन हैं नायरा बनर्जी जो इस बार बिग बॉस के घर में धमाल मचाने वाली हैं?

न्यारा बनर्जी कौन?

बिग बॉस 18 को लेकर बज बना हुआ है। हर किसी को इस शो का बेसब्री से इंतजार है जो जल्द ही खत्म होने वाला है। अब शो के कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ रहे हैं। इस लिस्ट में न्यारा बनर्जी का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि नायरा छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस हैं जो इन दिनों ‘पिशाचिनी’ में लीड रोल निभा रही हैं। ये शो 8 अगस्त 2022 से कलर्स टीवी पर शुरू हुआ है। इसके अलावा न्यारा बनर्जी खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में भी नजर आ चुकी हैं। अब बहुत जल्द बिग बॉस 18 में अपना जलवा दिखाने वाली हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 के कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम रिवील, जानें कौन-कौन लिस्ट में शामिल?

इन कंटेस्टेंट के भी नाम आए सामने

बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट की लिस्ट में न्यारा बनर्जी के अलावा अविनाश मिश्रा, चाहत पांडे, धीरज धूपर, निया शर्मा, शिल्पा शिरोडकर, मीरा, करम राजपाल, करण वीर मेहरा, देब चंद्रिमा सिंह रॉय, ऋतविक धनंजय, पद्मिनी कोल्हापुरे, शोएब इब्राहिम, श्याली सोलंके,  शांतिप्रिया, शहजादा धामी और  जान खान के नाम शामिल हैं।

निया शर्मा का नाम रोहित शेट्टी ने किया कंफर्म

हालांकि लिस्ट में दिए गए कंटेस्टेंट के नाम बिग बॉस के फैन पेज पर आए हैं। लेकिन एक ऐसा नाम है जिसे खुद खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के होस्ट रोहित शेट्टी ने उनका नाम रिवील किया है। वो हैं निया शर्मा जो अपनी बोल्ड अदाओं से अक्सर लोगों का दिल धड़का देती हैं। अब बिग बॉस के घर में हुस्न और दिमाग की लड़ाई में वो क्या करती हैं ये तो शो देखने के बाद ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: सलमान खान के शो की पहली कंटेस्टेंट कंफर्म, रोहित शेट्टी ने कराया इंट्रोड्यूस

First published on: Sep 30, 2024 09:49 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.