Bigg Boss 18: सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18 ) का लोगों को कब से इंतजार है। इस शो का अब काउंटडाउन शुरू हो गया है। इसी बीच एक कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम का भी खुलासा हो गया है। ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 14’ (‘Khatron Ke Khiladi Season 14’) के होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने खुद कंटेस्टेंट के नाम का ऐलान किया है। आपको हिंट देते हैं कि वो अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं, इसके अलावा नागिन बन भी लोगों का दिल चुरा चुकी हैं। अब तो आप समझ ही गए होंगे की हम किसकी बात कर रहे हैं। चलिए जान लेते हैं कंफर्म कंटेस्टेंट का नाम…
कौन है कंफर्म कंटेस्टेंट
बिग बॉस 18 का जबरदस्त हाइप बना हुआ है। जब से शो का प्रोमो सामने आया है लोगों का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है। हालांकि कंटेस्टेंट के नाम की लिस्ट काफी समय से आ रही है। इसी बीच एक कंफर्म कंटेस्टेंट के नाम का भी खुलासा हुआ है। इस शख्स के नाम के बारे में किसी और ने नहीं खुद रोहित शेट्टी ने बताया है। दरअसल वो नाम है निया शर्मा (Nia Sharma) जो इस बार बिग बॉस के घर में तांडव करने वाली हैं।
https://twitter.com/AskZahidAhmed/status/1840453794447950321
यह भी पढ़ें: कपिल के शो में टीम इंडिया के 5 दिग्गज, कॉमेडी किंग के पंच पर रोहित ने दिया ऐसा जवाब; कर दी बोलती बंद
प्रोमो के साथ थीम भी हुई रिवील
सलमान खान के शो के शो बिग बॉस 18 का प्रोमो तो सामने आ ही गया है। जिसे देख लोगों को अंदाजा तो हो ही गया है कि इस बार का शो होने वाला है धमाकेदार। कलर्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक से ज्यादा प्रोमो आ गए हैं जो एक्साइटमेंट बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इसी के साथ थीम भी बड़ी दिलचस्प है। जी हैं, इस बार शो की थीम है ‘टाइम का तांडव’। अब सभी को उस दिन का इंतजार है जब ये शो टीवी पर स्ट्रीम हो जाएगा।
https://twitter.com/NightMareJG_03/status/1840445376442032550
कब शुरू होगा बिग बॉस 18
अब सवाल ये उठता है कि आखिर बिग बॉस 18 शुरू कब होगा। बता दें कि सलमान खान का रियलिटी शो 6 अक्टूबर 2024 से शुरू हो रहा है। इस शो को होस्ट करने की जिम्मेदारी भी इस बार सलमान खान के पास है। वहीं शो के कंटेस्टेंट के नाम भी सामने आ ही रहे हैं। लेकिन अभी सिर्फ एक के कोई और नाम कंफर्म नहीं हुआ है।
All set… Bigg Boss 18 premier on 6th October, 9 pm.
Rohit Shetty announced Nia Sharma is the first confirmed contenstant of Bigg Boss 18.
All the best to boss lady Nia Sharma 😍❣️#NiaSharma #BiggBoss18 #SalmanKhan pic.twitter.com/0TEkwyusxU
— Imjobless 🇮🇳 (@_imjobless) September 30, 2024
निया शर्मा वर्क फ्रंट
अब बात बिग बॉस 18 की कंफर्म कंटेस्टेंट निया शर्मा की हो रही है तो उनके काम के बारे में भी जान लेते हैं। एक्ट्रेस इन दिनों भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में नजर आ रही हैं। हालांकि ये कहा जा रहा है कि बिग बॉस शुरू होने पर ये शो बंद हो जाएगा। वहीं निया ‘सुहागन चुड़ैल’ में भी हैं।
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 14 के विनर बने करण वीर मेहरा, जानें ट्रॉफी के साथ क्या मिला?