Elvish Yadav React On Munawar Faruqui: बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) को हाल ही में मुंबई की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दरअसल एक हुक्का पार्लर में छापेमारी के दौरान 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें से एक मुनव्वर भी था। स्टैंड-अप कॉमेडियन की गिरफ्तारी पर यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है, जिससे ये साफ है कि वो अंदर से कितने परेशान हैं।
सोशल मीडिया पर छलका एल्विश का दर्द
रेव पार्टी केस में फंसे हुए बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव हाल ही में जेल से रिहा हुए हैं। वहीं अब बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। ऐसे में एल्विश ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘बिग बॉस जीतने के बाद सबका बुरा टाइम शुरू हो जाता है क्या।’
Biggboss Jeetne Ke Baad Sabka Bura Time Shuru Hojaata Hai Kya🙃
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) March 27, 2024
पोस्ट हुई वायरल
जैसे ही ये पोस्ट लोगों की नजरों में आई तो आग की तरह फैल गई। अब लोग अपने कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- आप में और उसमें बहुत फर्क है उसे रेड मारकर गिरफ्तार किया गया है, और आपको झूठा फसाया गया है। दूसरे यूजर ने लिखा- एल्विश बिग बॉस की वजह से नहीं सिर्फ सांप का जहर बेचने जैसे गैरकानूनी धंधे करने वालों का बुरा वक्त आता है।

स्क्रीनशॉट
एक और यूजर ने लिखा- रमजान के महीने में चिलम पी रहा है। एक अन्य ने लिखा- जिनके काम अच्छे नहीं होते उनका टाइम खराब होता है। इसी तरह के और भई कई सारे कमेंट्स आए हैं।
क्या था मुनव्वर फारुकी वाला मामला?
दरअसल बीते मंगलवार की रात को ही मुनव्वर फारुकी को मुंबई पुलिस ने हुक्का बार में रेड के दौरान हिरासत में लिया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि हुक्का पार्लर में तंबाकू का सेवन किया जा रहा है। जब इस खबर के आधार पर छापा मारा गया तो वहां पर से 13 लोगों को हिरासत में लिया गया जिसमें मुनव्वर फारूकी का नाम भी शामिल है। साथ ही वहां से कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिली थीं।
यह भी पढ़ें: भाई संग किया खुलेआम लिप-लॉक, अपनी ही दे डाली सुपारी