Arun Shrikant Mahashetty: बिग बॉस 17 में नजर आने वाले मशहूर यूट्यूबर अरुण श्रीकांत महाशेट्टी के घर से गुड न्यूज आई है। अरुण श्रीकांत महाशेट्टी की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है और अपने दमदार गेम और फॉलोअर्स के दम पर अरुण श्रीकांत महाशेट्टी सलमान खान के शो के फिनाले तक पहुंचे थे। अरुण श्रीकांत महाशेट्टी की पत्नी प्रेग्नेंट हैं और अरुण जल्द ही पापा बनने वाले हैं। यह खुशखबरी कपल ने खुद सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर करके फैंस के साथ साझा की है।
यह भी पढ़ें: वेटरन एक्ट्रेस Indira Billi का निधन, नीली आंखों के लिए थीं फेमस
पापा बनने वाले हैं अरुण श्रीकांत महाशेट्टी
हैदराबाद के रहने वाले यूट्यूबर अरुण श्रीकांत महाशेट्टी ने अपने चैनल पर अपनी फ्रेंच पत्नी मलक माशेट्टी के साथ ये न्यूज फैंस को दी है। मलक और अरुण ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें सबसे पहले कैमरे के सामने मलक खड़ी हैं और उनके हाथ में प्रेग्नेंसी किट हैं, जिसे वो दिखा रही हैं। उसके बाद अरुण आते हैं और वो जैसे पॉजिटिव किट देखते हैं, उनके चेहरे के एक्सप्रेंशन ही बदल जाते हैं। दूसरी बार पेरेंट्स बनने के लिए कपल काफी खुश है और वो उनके फेस पर भी दिखाई दे रहा है।
बेटी के पिता हैं अरुण श्रीकांत महाशेट्टी
बता दें कि बिग बॉस 17 में अरुण श्रीकांत महाशेट्टी ने हिस्सा लिया था, जब उनकी पत्नी मलक और बेटी फैमिली वीक में शो में नजर आए थें। अरुण श्रीकांत महाशेट्टी पहले से एक बेटी के पिता हैं और अब वो दूसरी बार पापा बनने वाले हैं। अरुण और मलक की बेटी का नाम जूरी है, जो बिल्कुल अपनी मम्मी की तरह दिखती हैं।
बिग बॉस 17 के बने थे फाइनलिस्ट
बिग बॉस सीजन 17 में अरुण श्रीकांत महाशेट्टी ने अपनी सादगी से लोगों का दिल जीता था और उसी वजह से फाइनलिस्ट भी बने थे। अरुण श्रीकांत महाशेट्टी ने 15 मार्च 2021 में मलक से शादी रचाई थी। अब शादी के 4 साल बाद कपल दोबारा पेरेंट्स बनने जा रहा है।
यह भी पढ़ें: फूफाजी के निधन पर Priyanka Chopra का छलका दर्द, शेयर किया इमोशनल पोस्ट
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.