Friday, 18 October, 2024

---विज्ञापन---

क्या पवन सिंह का ‘कल्याण’ कर पाएगी राजनीतिक पार्टी? पहले कौन सफल, कौन फेल

Pawan Singh vs Pawan Kalyan: फिल्म अभिनेता से आंध्रप्रदेश के डिप्टी सीएम बने पवन कल्याण के नक्शेकदम पर भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह समेत कई अभिनेता चल पड़े हैं। काफी एक्टर्स ने पहले भी अपने राजनीतिक दल बनाए हैं। इनमें कुछ तो राजनीतिक पारी में कामयाब हो गए और कुछ अभी भी जूझ रहे हैं।

Pawan Singh and Pawan Kalyan

Pawan Singh: लोकसभा चुनाव हारने के बाद भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह राजनीति में भी पूरी तरह से एक्टिव होने का मास्टर प्लान बना रहे हैं। भले ही लोकसभा चुनाव 2024 में पवन सिंह को हार का मुंह देखने का पड़ा हो, मगर इससे उनके इरादों पर कोई असर नहीं पड़ा है। पवन सिंह इस बार लोकसभा चुनाव में बिहार की काराकाट सीट पर निर्दलीय मैदान में उतरे थे और वोटों की गिनती में वो दूसरे पायदान पर आए हैं। मगर चुनाव हारने के बाद वो अपनी पार्टी बनाने का ऐलान कर चुके हैं, अब सवाल ये है कि क्या राजनीतिक पार्टी पावर स्टार का कल्याण कर पाती है या नहीं।

पार्टी बनाएंगे पवन सिंह

लोकसभा चुनाव में हारने के बाद पवन सिंह ने ऐलान कर दिया है कि वो अपनी अलग पार्टी बनाएंगें। चर्चा है कि भोजपुरी सुपरस्टार अपनी राजनीतिक पार्टी का नाम सर्व समाज पार्टी रख सकते हैं। पवन सिंह अपना पहला लोकसभा चुनाव हार गए हैं और इतिहास गवाह की जो भोजपुरी एक्टर अपना पहला लोकसभा चुनाव हारा है, वो बाद में बड़ा राजनेता बनकर उभरा है।

पवन कल्याण ने बनाई अलग पार्टी

पवन सिंह के राजनीतिक करियर को उनकी पार्टी का मोड़ देती है, तो आने वाले वक्त में सामने आ ही जाएगा। मगर बता दें कि पवन सिंह की तरह ही पहला चुनाव हारने के बाद अपनी अलग राजनीति पार्टी बनाने वाले साउथ के पावर स्टार पवन कल्याण की किस्मत जरूर बदल गई है। पवन कल्याण आज अपने दम पर आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम बन गए है। पवन कल्याण ने अपनी जनसेना पार्टी बनाई और धीरे-धीरे उसे प्रदेश में मजबूत कर दिया। आज उनकी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 में हर सीट जीतकर इतिहास रच दिया है।

राजनीति में चमकी इन सेलेब्स की किस्मत

पवन कल्याण के अलावा MGR यानी एम.जी. रामचंद्रन, जे.जयललिता, नंदमुरी तारक रामा राव उर्फ NTR,जानकी रामाचंद्रन, एम करुणानिधि, विनोद खन्ना, हेमा मालिनी, जया बच्चन ये कुछ स्टार्स हैं, जो एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी सुपरहिट रहे। एनटी रामाराव ने तेलुगू देशम पार्टी बनाई थी।

इन सेलेब्स ने बनाई पार्टी

अगर बात करें स्टार्स के अपनी अलग राजनीतिक पार्टी बनाने की तो पवन कल्याण के अलावा उनके बड़े भाई चिरंजीवी ने साल 2008 में प्रजा राज्यम पार्टी बनाई थी। वो चुनाव भी जीते, मगर फिर बाद में उन्होंने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया। फिर साल 2018 से वो राजनीति से दूरी बनाए हुए हैं।

थलापति विजय ने भी 2 फरवरी 2024 को अपनी राजनीतिक पार्टी का ऐलान किया है, जिसका नाम तमिलगा वेत्री कजगम नाम है। हालांकि उनकी पार्टी साल 2024 लोकसभा चुनाव में नहीं उतरी थी।

थलापति विजय से पहले हिंदी और साउथ फिल्मों में काम कर चुके दिग्गज अभिनेता कमल हासन भी अपनी पार्टी बना चुके हैं, साल 2018 में एक्टर ने मक्कल नीधि मय्यम पार्टी की स्थापना की थी।

कमल हासन ही नहीं बल्कि साउथ में भगवान की तरह पूजे जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत भी पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं और साल 2017 में उन्होंने अपनी रजनी मंदरम पार्टी की घोषणा की थी।

मगर इन सेलेब्स ने भले ही अपनी अलग राजनीतिक पार्टी का बनाई हो, मगर पवन कल्याण की तरह कोई भी इन लोगों से एक्टिंग की तरह राजनीति में अपना परचम नहीं लहरा पाया है।

यह भी पढ़ें: तीसरी बार प्रेग्नेंट है यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली बीवी? सौतन ने दी गुड न्यूज!

First published on: Jun 13, 2024 08:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.