Monday, 28 October, 2024

---विज्ञापन---

पद्मभूषण भोजपुरी सिंगर की हालत नाजुक, हाल ही में पति का हुआ था निधन

Sharda Sinha: पद्मभूषण से सम्मानित दिग्गज भोजपुरी सिंगर शारदा सिन्हा की अचानक तबियत ज्यादा बिगड़ गई है, उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया है।

Sharda Sinha
Sharda Sinha

Sharda Sinha Hospitalized: पद्मभूषण से सम्मानित दिग्गज भोजपुरी सिंगर शारदा सिन्हा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। संगीत की दुनिया का वो बड़ा नाम हैं, मगर अब सिंगर को लेकर परेशान करने वाली खबर सामने आई है। शारदा सिन्हा की अचानक तबियत ज्यादा बिगड़ गई है, उन्हें दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया है। बता दे कि हाल ही में शारदा सिंगर के पति का निधन हुआ था।

अस्पताल में भर्ती शारदा सिन्हा (Sharda Sinha Hospitalized)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोक गायिका शारदा सिन्हा पिछले एक हफ्ते से दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं और आज सुबह उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई है, जिसके चलते उन्हें जल्दी से इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल ICU में लोक गायिका का इलाज चल रहा है। शारदा सिन्हा के दुनिया भर में चाहने वाले मौजूद हैं, ऐसे में उनकी हेल्थ के बारे में जानकर फैंस परेशान हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: कौन है वो एक्टर जिसे महिला ने सरेआम जड़ा थप्पड़? वजह जान आप भी हो जाएंगे शॉक्ड

ब्रेन हैमरैज से गई पति की जान

बता दे कि हाल ही में शारदा सिंगर के पति का निधन हुआ था। उसके बाद से ही वो परेशान रहती हैं और तब से वो काफी बीमार भी रहने लगी हैं। सामने आई जानकारी की मानें तो शारदा सिन्हा को एक हफ्ते से खाने-पीने में दिक्कतें आ रही हैं, जिसके बाद ही उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

शारदा सिन्हा की हालिया पोस्ट

शारदा सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने पति के निधन के बाद से तो वो अक्सर ही कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। गायिका ने अपनी हालिया फेसबुक पोस्ट पर एक फोटो शेयर की थी, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘लाल सिंदूर बिन मंगियों न सोभे….पर सिन्हा साहब की मधुर स्मृतियों के सहारे संगीत यात्रा को चलायमान रखने की कोशिश रहेगी. खास कर आज के दिन सिन्हा साहब को मेरा प्रणाम समर्पित …’

यह भी पढ़ें: Yuvika और Prince की नन्ही परी को जानलेवा बीमारी, बोलीं- दर्द से गुजर रही हूं…

First published on: Oct 26, 2024 11:31 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.