---विज्ञापन---

IMDb पर 8.3 रेटिंग वाली इस फिल्म में हीरोइन की हुई जबरदस्ती शादी, भाइयों ने दिया पूरा साथ

Film South Indian Hindi Dubbed: हमारे पास ऐसे मूवी लवर्स के लिए एक बेहतरीन फिल्म है. फिल्म की कहानी से आपको प्यार हो जाएगा.

Film South Indian Hindi Dubbed: अगर आप भी उन लोगों में हैं, जिन्हें अलग-अलग जोनर की फिल्में देखना काफी पसंद है. हमारे पास ऐसे मूवी लवर्स के लिए एक बेहतरीन फिल्म है. फिल्म की कहानी से आपको प्यार हो जाएगा क्योंकि इसमें जबरदस्ती शादी से लेकर शादी के बाद होने वाला स्लो लव और भाई-बहन के बीच का खूबसूरत और मस्ती भरा रिश्ते की कहानी देखने को मिलेगी. अगर आप भी कोई अच्छी और माइंड फ्रेश करने वाली मूवी देखना चाहते हैं, तो ये फिल्म आपके लिए एक ऑप्शन हो सकती है.

क्या है फिल्म का नाम?

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘बैंगलोर डेज’ है. ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई मलयालम भाषा की एक रोम-कॉम फिल्म है जिसमें नजरिया नाजिम, फहाद फासिल, पार्वती थिरुवोथु, निविन पॉली, दिलकर सलमान, नित्या मेनन और ईशा तलवार जैसे एक्टर्स लीड रोल में हैं. लेकिन फिल्म का असली हीरो इसकी कहानी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘सज के सवार के जब…’, खेसारी लाल ने की काजल राघवानी की तारीफ, वीडियो को मिले 580 मिलियन से ज्यादा व्यूज

कैसी है फिल्म की कहानी?

‘बैंगलोर डेज’ की कहानी की शुरुआत दिव्या (नजरिया नाजिम) के सपने से होती है. दिव्या MBA की पढ़ाई करके अपना बिजनेस शुरू करना चाहती हैं, लेकिन मां की वजह से दास (फहाद फासिल) के साथ उसकी जबरदस्ती शादी करवा दी जाती है. शादी के बाद दिव्या और दास बैंगलोर आ जाते हैं, जहां दिव्या के दो कजिन भाई भी रहते हैं. यहां आने के बाद दिव्या और दास के बीच धीरे-धीरे प्यार की शुरुआत होती है. वहीं, दिव्या और उसके कजिन भाइयों की मस्ती शुरू हो जाती है. तभी फिल्म में दास को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ, जिसके बाद कहानी पूरी तरह से बदल गई.

यहां देखें फिल्म?

2 घंटे 52 मिनट की इस बेहतरीन फिल्म को आप शानदार हिंदी डब के साथ जियोहॉस्टर पर बिल्कुल फ्री में देख सकते हैं. इस फिल्म को IMDb पर 10 में से 8.3 रेटिंग मिली है.

First published on: Nov 26, 2025 03:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.