Avika Gor Engagement Photos: कलर्स के चर्चित सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी बनकर घर-घर में फेमस होने वाली एक्ट्रेस अविका गौर अब बड़ी हो गई हैं। अविका ने अपने लॉग टर्म बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से गुपचुप सगाई कर ली है। अविका और मिलिंद की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिसमें वो उनको किस करती नजर आ रही हैं। 27 साल की उम्र में अविका दुल्हन बनने जा रही हैं और उनकी सगाई की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने उनको बधाई देना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Dipika Kakar की ननद के बेबी बॉय का नाम रिवील, बेहद खास है अर्थ
अविका गौर ने रचाई सगाई
टीवी एक्ट्रेस अविका गौर लंबे समय से मिलिंद चंदवानी संग रिलेशनशिप में थीं और अब फाइनली दोनों ने अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ा लिया है। अविका और मिलिंद ने अपनी सगाई की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अविका ने इस खास दिन के लिए खूबसूरत साड़ी चुनी है और उनके मंगेतर ने कुर्ते पायजामे के साथ जैकेट पहनी है, जिसमें वो बहुत जच रहे हैं।
मिलिंद को किस करते दिखीं अविका
अविका ने सिर्फ दो फोटो शेयर की हैं, पहली फोटो में वो और मिलिंद दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरी फोटो में अविका अपने मंगेतर के गाल पर किस कर रही हैं। अविका और मिलिंद की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही कुछ समय में ही वायरल हो गई हैं और लोग इस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
कौन हैं मिलिंद चंदवानी ?
साल 2019 में मिलिंद चंदवानी ने MTV रोडीज रियल हीरोज में हिस्सा लिया था। वैसे मिलिंद एक सोशल एक्टिविस्ट और आंत्रप्रेन्योर हैं और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंफोसिस में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर की थी। इसके साथ ही वो एक NGO कैंप डायरीज के फाउंडर भी हैं, जो अंडर प्रीविलेज बच्चों के लिए खास काम करता है।
जल्द दुल्हन बनेंगी अविका गौर!
अविका गौर ने अपनी सगाई की तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'उसने पूछा.. मैं मुस्कुराई, मैं रोई और अपनी लाइफ की सबसे आसान हां चिल्लाई! मैं पूरी तरह से फिल्मी हूं - बैकग्राउंड स्कोर, स्लो-मो सपने, मस्कारा लगाना और सब कुछ। मैं नाटक करती हूं। वो इसे संभाल लेता है और किसी तरह, हम बस… फिट हो जाते हैं।' अविका गौर जल्द ही दुल्हन बनेंगी, हालांकि अभी उन्होंने अपनी शादी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। मगर अब फैंस कयास लगा रहे हैं कि जल्द ही अविका अपनी शादी की डेट अनाउंस करेंगी।
यह भी पढ़ें:‘हमराज’ फिल्म से जुड़ी है सोनम की साजिश? राजा रघुवंशी केस में शॉकिंग खुलासा
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.