Tuesday, 22 October, 2024

---विज्ञापन---

‘Bade Acche Lagte Hain’ एक्ट्रेस Fenil Umrigar ने रचाई गुपचुप शादी, वरमाला का वीडियो आया सामने

Fenil Umrigar Gets Married: सोनी के पॉपुलर सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' में पीहू कपूर शेरगिल के रोल से मशहूर होने वाली एक्ट्रेस फेनिल उमरीगर ने गुपचुप शादी कर ली है।

Actress Fenil Umrigar
Actress Fenil Umrigar

Fenil Umrigar Gets Married: सोनी के पॉपुलर सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में पीहू कपूर शेरगिल के रोल से मशहूर होने वाली एक्ट्रेस फेनिल उमरीगर के फैंस के लिए गुड न्यूज आई है। 31 साल की उम्र में टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस फेनिल ने गुपचुप शादी कर ली है और उनकी शादी का पहला वीडियो सामने आया है। फेनिल की शादी के वीडियो पर उनके फैंस उन्हें दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं।

फेनिल उमरीगर ने रचाई शादी 

टीवी एक्ट्रेस फेनिल उमरीगर कई टीवी शोज में नजर आई हैं और उनकी एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आती है। फेनिल उमरीगर ने अब जिंदगी की नई शुरुआत कर दी है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने फैंस को दी है। 21 अक्टूबर को फेनिल ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड गुरप्रताप धालीवाल से इंटीमेट वेडिंग की है। शादी में उन्होंने लाल रंग का लहंगा और गोल्डन कलर का दुप्पटा पहना हुआ है और उनके दूल्हे राजा भी गोल्डन शेरवानी और लाल पगड़ी में काफी अच्छे लग रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पवन सिंह के ‘देसी भैंस’ वाले बयान पर भोजपुरी सिंगर अनुपमा का शॉकिंग जवाब

वरमाला का वीडियो आया सामने (Fenil Umrigar Gets Married)

‘बड़े अच्छे लगते हैं’ फेम एक्ट्रेस फेनिल उमरीगर  ने इंस्टाग्राम पर अपनी वरमाला का वीडियो पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हे को उनके दोस्तों ने काफी ऊंचा उठाया हुआ है और फेनिल नीचे वरमाला पकड़े खड़ी हैं। उसके बाद उन्हें भी कुछ लोग उठाते हैं, फिर वो गुरप्रताप को वरमाला पहनाती हैं।

कौन हैं फेनिल के दूल्हे राजा?

फेनिल उमरीगर एक टेलीविजन एक्ट्रेस हैं और उन्होंंने  ‘प्यार तूने क्या किया’, ‘काला टीका’, ‘लाल इश्क’ और ‘दिल से दी दुआ…सौभाग्यवती भव:’ जैसे टीवी शोज में काम किया है। फेनिल उमरीगर के दूल्हे राजा गुरप्रताप धालीवाल की बात करें तो वो एक बिजनेसमैन और एथलीट हैं। फेनिल ने गुरप्रताप से प्राइवेट सेरेमनी में शादी की है, उनकी शादी में सिर्फ उनके करीबी दोस्त और परिवारवाले ही शरीक हुए थे। एक्ट्रेस ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा है और एक दिन बाद अब खुद वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी फैंस को दी है और फैंस उन्हें कमेंट कर बधाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: शाहरुख-सलमान को पीछे छोड़, किसने हथियाई नंबर 1 पॉजिशन?

First published on: Oct 22, 2024 06:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.