Athiya Shetty Pregnancy Rumors: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल के पेरेंट्स बनने की खबरें चारों तरफ फैली हुई हैं। सुनील शेट्टी ने हाल ही में डांस रियलिटी शो में मजाक में कुछ ऐसा कह दिया था, जिसके बाद अथिया की प्रेगनेंसी रूमर्स को हवा मिल गई थी। मगर हालिया रिपोर्ट्स में क्रिकेटर के पापा बनने की अफवाहों पर बड़ा अपडेट आया है, जिसे जानकर शायद कपल के फैंस का दिल टूट जाएगा।
प्रेग्नेंट नहीं हैं अथिया शेट्टी
जहां हर तरफ अथिया शेट्टी की मां बनने की अटकलें लगाई जा रही हैं, इस बीच अब हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल अभी अपने पहले बच्चे की प्लानिंग नहीं कर रहे हैं। एक्ट्रेस फिलहाल प्रेग्नेंट नहीं है और कपल अभी अपनी मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर जो भी प्रेगनेंसी रूमर्स फैल रहे हैं, इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। जब भी ऐसा कुछ होगा, तो कपल खुद सामने से फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर करेंगे।
सुनील शेट्टी के मजाक से मिली रूमर्स को हवा
दरअसल, हाल ही में अथिया शेट्टी के पापा सुनील शेट्टी ने ‘डांस दीवाने’ के सेट पर मजाक करते हुए बोल दिया था कि वो अगले साल नाना की तरह चलकर शो में आएंगे। बस फिर क्या था, उनके इस बयान के बाद चारों तरफ से हल्ला हो गया कि उनकी लाडली अथिया जल्द ही अपने पहले बच्चे का दुनिया में स्वागत करने वाली हैं। सुनील शेट्टी का वो क्लिक सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
अफवाहों पर लगाया विराम
HT रिपोर्ट के अनुसार, इन अफवाहों पर शेट्टी परिवार के एक करीबी ने इन अफवाहों का सच बताते हुए कहा कि इसमें बिल्कुल सच नहीं है और सुनील शेट्टी ने वो कमेंट बस मजाक में बोला था। उनकी बातों का सभी ने गलत मतलब निकाल लिया है। अथिया अभी मां नहीं बनने वाली हैं और मजाक को सिर्फ मजाक की तरह लिया जाए। अथिया और केएल राहुल की शादी को एक साल हो गया है, कपल ने 23 जनवरी, 2024 को शादी रचाई थी।
यह भी पढ़ें: भूखे पेट स्टेशन पर बिताई रातें, हिंदू से बने ईसाई, आज हैं इंडस्ट्री के डांसर किंग, पहचाना कौन?