Ashish Chanchlani on Ranveer Allahabadia: फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार आशीष चंचलानी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार आशीष चंचलानी अपने किसी यूट्यूब वीडियो को लेकर नहीं बल्कि अपने एक बयान की वजह से चर्चा में आए हैं। दरअसल, आशीष चंचलानी ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद पर बात करते हुए रणवीर इलाहाबादिया को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि रणवीर इलाहाबादिया कुछ भी बोल देते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस सबसे पहले उनके पास गई थी क्योंकि उस समय रैना और अपूर्वा मुखीजा नहीं मिले थे। चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस विवाद पर क्या कुछ कहा है।
लेटेंट विवाद पर खुलकर बोले आशीष
फरीदून शहरयार के टॉक शो में पहुंचे आशीष चंचलानी ने इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद पर खुलकर बात करते हुए बताया कि विवाद के बाद उनके साथ क्या हुआ था और कैसे पुलिस सबसे पहले उनके पास आई, क्योंकि बाकी पैनलिस्ट शहर से बाहर थे या फिर उनका पता नहीं चल रहा था। उन्होंने कहा कि इस मामले की कार्रवाई के दौरान पुलिस सबसे पहले उनके पास आई, क्योंकि समय रैना और अपूर्व मुखीजा उन्हें नहीं मिल रहे थे।
Always lovely meeting you @iFaridoon ji🙏🏻❤️ https://t.co/mIBMLZffN6
— Ashish Chanchlani (@ashchanchlani) August 8, 2025
सबसे पहले मेरे पास आई पुलिस…
आशीष ने बताया कि उस दौरान काफी सारी चीजें ऐसी हुईं जिनके बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं था। शो में मौजूद हर किसी के लिए वो दो महीने काफी उथल-पुथल भरे थे। पुलिस उस पैनल में बैठे सभी लोगों को ढूंढ रही थी। पुलिस समय और अपूर्वा को ढूंढ नहीं पाई। अपूर्वा भी काफी डरी हुई थी। रणवीर अल्लाहबादिया भी गायब हो गए थे। अब बांद्रा में सिर्फ मैं ही बचा था। इसलिए मेरे पास पुलिस सबसे पहले पहुंची और मेरा बयान दर्ज किया।
यह भी पढ़ें: ‘क्या मैं चला जाऊं…’ प्रोग्राम के बीच फैन पर भड़के War 2 स्टार, जानें आखिर क्या हुआ?
रणवीर कुछ भी कह देता है…
इस दौरान आशीष ने रणवीर के उस विवादित बयान पर भी बात की, जिसकी वजह से ये पूरा विवाद हुआ था। आशीष ने कहा कि वह रणवीर को पिछले 7 सालों से जानते हैं। उन्हें पता है कि रणवीर मजाक-मजाक में कुछ भी कह देते हैं।