---विज्ञापन---

हार्ट अटैक नहीं, इस वजह से फौरन आशा भोसले को ले जाया गया हॉस्पिटल, सोशल मीडिया पर पोती ने दिया हेल्थ अपडेट

Asha Bhosle Hospitalised: मशहूर सिंगर आशा भोसले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी मुताबिक सिंगर को अचानक मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

Asha Bhosle Hospitalised: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले को लेकर खबर सामने आई की उन्हें आपातकाल में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो आशा भोसले को हॉस्पिटल के ICU में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनके इलाज में लगी हुई है. वहीं अब उनकी हालत को लेकर उनकी पोती जनाई भोसले ने पोस्ट करके जानकारी दी है.

पोती जनाई भोसले ने दी हेल्थ अपडेट

आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर सिंगर की तबीयत के बारे में जानकारी दी है. इसके साथ ही जनाई ने प्राइवेसी देने की अपील भी की है. पोस्ट में जनाई ने आशा भोसले के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की है.

---विज्ञापन---

इस वजह से आशा भोसले को ले जाया गया हॉस्पिटल

जनाई ने पोस्ट में लिखा, “मेरी दादी, आशा भोसले, बहुत कमजोरी और सीने में इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं. हम आपसे प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील करते हैं. उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा. हम आपको जल्द ही सूचित करते रहेंगे.” अपनी इस पोस्ट से जनाई ने साफ किया कि आशा भोसले को कोई अटैक नहीं आया है. उन्हें सीने में इंफेक्शन और कमजोरी की वजह से अस्पताल भर्ती कराया गया है.

First published on: Apr 11, 2026 10:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.