Saturday, 22 March, 2025

---विज्ञापन---

मलाइका अरोड़ा के एक्स ससुर को देख Arjun Kapoor ने किया ये काम, फोटो देख लोग हैरान

बीते दिनों आईफा में शाहिद कपूर और करीना कपूर का आमना-सामना हुआ था और जहां दोनों ने कई साल बाद एक-दूसरे को गले लगाया। अब ऐसा ही कुछ अर्जुन कपूर और खान परिवार के बीच देखने को मिला है, हाल ही में एक इवेंट में अर्जुन की मुलाकात सुपरस्टार सलमान के पापा सलीम खान से हुई।

arjun kapoor
arjun kapoor

बॉलीवुड का कद भले ही कितना ही बड़ा क्यों ना हो, लेकिन ये फिल्मी दुनिया काफी छोटी है। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं, क्योंकि अक्सर ही किसी ना किसी इवेंट में उन लोगों को भी आमना-सामना हो जाता है, जिन्हें लोग अक्सर ही इग्नोर करते हैं। बीते दिनों आईफा में शाहिद कपूर और करीना कपूर का आमना-सामना हुआ था और जहां दोनों ने कई साल बाद एक-दूसरे को गले लगाया। अब ऐसा ही कुछ अर्जुन कपूर और खान परिवार के बीच देखने को मिला है, हाल ही में एक इवेंट में अर्जुन की मुलाकात सुपरस्टार सलमान के पापा सलीम खान से हुई। जहां उन्होंने मलाइका अरोड़ा के एक्स ससुर को देखकर कुछ ऐसा किया है, जिसे देख लोग चौंक गए हैं।

सलीम खान से मिले अर्जुन कपूर 

हाल ही में एक ‘न्यूज 18 शोशा रील अवॉर्ड्स’ में कई फिल्म स्टार्स ने शिरकत की थी। इस इवेंट में सलमान खान के पिता और दिग्गज लेखक सलीम खान को एक खास अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। अर्जुन कपूर इस शो को होस्ट कर रहे थे, ऐसे में जब उनका सामना सलीम खान से हुआ था, तो कई साल बाद दोनों एक-दूसरे से अच्छी तरह मिले। सोशल मीडिया पर अर्जुन-सलीम का फोटो वायरल हो रहा है, जिसमें अर्जुन को सलीम खान से हाथ मिलाते और उनके पैर छूने के लिए नीचे की तरफ झुकते हुए देखा जा सकता है।

खान परिवार से क्यों खराब हुए रिश्ते?

दरअसल, अर्जुन कपूर एक समय पर सलमान खान की लाडली बहन अर्पिता खान को डेट करते थे। मगर फिर अर्जुन ने अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा को डेट करना शुरू कर दिया था। मलाइका को डेट करने की वजह से ही खान परिवार और अर्जुन कपूर के बीच दूरियां आ गई थीं, जो एक्ट्रेस के पिता के निधन के समय उनके घर के बाहर भी देखने को मिली थी। जहां पूरे खान परिवार ने अर्जुन को इग्नोर किया था। मगर अब लगता है कि मलाइका से ब्रेकअप के बाद अर्जुन और खान फैमिली के रिश्ते भी सुधरने लगे हैं।

 अर्जुन कब हुए मलाइका से अलग 

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने एक-दूजे को लंबे समय तक डेट किया था, लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं। अर्जुन कपूर ने साल 2024 में आई फिल्म सिंघम अगेन के प्रमोशन के दौरान खुद को सिंगल बताकर तहलका मचा दिया था। अर्जुन और मलाइका के अलग होने की खबरें तो पहले से ही सुर्खियों में थी, लेकिन तब खुद एक्टर ने इस खबर पर मुहर लगा दी थी।

यह भी पढ़ें: इंडिया में Netflix पर टॉप 10 बनीं ये फिल्में, 1 तो 15 हफ्ते से काट रही गदर

First published on: Mar 21, 2025 07:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.