Arjun Kapoor Cryptic Post: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप को लेकर आए दिन चर्चा में बने रहते हैं। बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल को लेकर पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि उनका ब्रेकअप हो गया है, लेकिन मलाइका और अर्जुन ने अभी तक अपने ब्रेकअप को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। हाल ही में अर्जुन कपूर के बर्थडे बैश में भी ना तो मलाइका आईं और ना ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक्टर के लिए कोई पोस्ट शेयर किया था। ऐसे में लगातार कपल के अलग होने की अफवाहें फैल रही हैं, मलाइका संग ब्रेकअप रूमर्स के बीच अर्जुन कपूर का लेटेस्ट क्रिप्टिक पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अर्जुन कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अर्जुन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिट नोट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, ‘शिष्य से मिलने वाला दर्द पछतावे से मिलने वाले दर्द से बेहतर है।’ अर्जुन कपूर का पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग एक्टर की इस पोस्ट को उनके और मलाइका के रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं।
अर्जुन के बर्थडे पर दिखीं दूरी
जहां हर साल मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेड अर्जुन कपूर के बर्थडे पर उनके लिए प्यार भरी पोस्ट शेयर किया करती थीं। मगर इस बार ना तो उन्होंने कोई स्टोरी और ना ही कोई पोस्ट शेयर की। दूसरी तरफ अर्जुन ने भी इस बार अपने बर्थडे को अपनी करीबी दोस्तों और बहनों के साथ घर पर ही सेलिब्रेट किया। उनके बर्थडे पर उनकी लेडीलव के शामिल नहीं होने पर एक बार फिर कपल के अलग होने की अफवाहों को हवा मिल गई थी।
कपल का रिश्ता बना मिस्ट्री
पिछले साल से ही अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की अफवाहें गॉसिप गलियारों में सुनने को मिल रही हैं। अर्जुन और मलाइका अब पहले की तरह ना तो काफी समय से वेकेशन पर गए हैं और ना ही कपल को साथ में डिनर डेट पर स्पॉट किया गया है। इस वजह से भी इनके अलग होने की चर्चा पहले से तेज हो गई है, लेकिन अभी तक इन खबरों पर दोनों में से किसी ने भी खुलकर रिएक्ट नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: सक्सेस का नशा कभी चढ़ा था सिर, आज काम के लिए मोहताज हुआ एक्टर, सरेआम मांग रहा मदद