Friday, 18 October, 2024

---विज्ञापन---

Arjun Kapoor- Malaika Arora के ब्रेकअप की खबरों को मिली फिर हवा, क्या सच में हो गए अलग?

Arjun-Malaika Breakup Rumours: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरों को एक बार फिर से हवा मिल गई है, एक इवेंट के दौरान दोनों को एक दूसरे को इग्नोर करते हुए देखा गया। हालांकि अभी तक इस पावर कपल ने अपने अलग होने के बारे में कुछ साफ नहीं किया है...

Arjun Kapoor Malaika Arora
इमेज क्रेडिट: Google

Arjun-Malaika Breakup Rumours: पिछले कुछ समय से इंडस्ट्री के पावर कपल कहे जाने वाले मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है।  कथित तौर पर दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक इन अफवाहों पर चुप्पी साधी हुई है। अब ब्रेकअप (Arjun-Malaika Breakup Rumours) की इन्हीं अफवाहों के बीच मलाइका और अर्जुन ने इंडिया कॉउचर वीक 2024 में डिजाइनर कुणाल रावल के फैशन शो में पार्टिसिपेट किया। लेकिन इस दौरान वो एक दूसरे को इग्नोर करते नजर आए, जिसने उनके अलग होने की खबरों को हवा दे दी है।

दोनों ने किया एक दूसरे को इग्नोर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इस इवेंट में एक दूसरे के सामने आए लेकिन उन्होंने बातचीत नहीं की। दोनों ने एक दूसरे को इग्नोर किया जो सभी ने नोटिस किया। हालांकि एक फोटो में दोनों को साथ में कैप्चर किया लेकिन साफ नजर आ रहा है कि वो कैसे दूरी बनाए हुए हैं।

अर्जुन ने मलाइका के लिए बनाया रास्ता

बेशक मलाइका ने अर्जुन को इग्नोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी लेकिन अर्जुन की आंखों में कहीं ना कहीं मल्ला के लिए प्यार दिखाई दिया। ये हम इसलिए कह रहे हैं कि इवेंट में एक ऐसा भी पल आया था जब मलाइका भीड़ से निकल रही थी तो वो अर्जुन ही थे जिन्होंने लोगों को हटाकर उनके लिए रास्ता बनाया। हालांकि मल्ला ने नजरें नीचे ही रखी और अर्जुन की ओर देखा भी नहीं।

ब्लैक एंड व्हाइट में दिखे अर्जुन-मलाइका

इवेंट में अर्जुन कपूर ने काले रंग की शेरवानी पहनी थी तो मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट आउटफिट पहना था। अर्जुन एथनिक आउटफिट में बेहद हैंडसम लग रहे थे। मलाइका भी अपने हुस्न के जलवे बिखेरने में किसी से पीछे नहीं थी। दोनों का लुक काफी शानदार था। मलाइका इवेंट के तीसरे दिन राहुल खन्ना संग डिजाइनर सिद्धार्थ टाइटलर के लिए शोस्टॉपर बने। इस दौरान एक्ट्रेस ने एक शानदार ब्लैक कढ़ाई वाले चमकदार लहंगे के साथ डिजाइनर ब्लाउज पहना हुआ था। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हैवी जूलरी कैरी की हुई थी।

2018 से हैं रिलेशन में

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिलेशन काफी पुराना है। जी हां, ये कपल साल 2018 से एक दूसरे के साथ हैं और डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा जाता है। इसके अलावा कोविड के समय में तो दोनों एक ही घर में भी रह रहे थे। अर्जुन और मलाइका की शादी की खबरें गॉसिप के गलियारों में आ रही थीं, लेकिन अब ब्रेकअप की खबरों ने पैर पसार लिए हैं। हालांकि अभी ऐसा कुछ कंफर्म नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें: सना मकबूल और साई केतन राव की हुई शादी, यूजर बोले हनीमून भी लाइव होगा…

First published on: Jul 27, 2024 07:03 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.