Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। जब से अर्जुन कपूर का मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप हुआ है, उसके बाद से तो एक्टर अक्सर ही क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते रहते हैं। एक बार फिर एक्टर ने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक नोट शेयर किया है, जिसमें वो पास्ट का जिक्र कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ‘जाट’ से पहले सनी देओल की इन 5 फिल्मों ने उड़ाया गर्दा, छप्परफाड़ हुई कमाई
अर्जुन कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट
अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने पास्ट को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसे लोग मलाइका अरोड़ा पर इशारा समझ रहे हैं। अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ‘अतीत आपको परिभाषित नहीं करता’ लिखा है। अर्जुन कपूर ने अतीत को लेकर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिस पर फैंस की निगाहें अटक गई हैं और लोग इसके अलग-अलग मतलब भी निकाल रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा की तरफ इशारा
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अपने रास्ते अलग-अलग किए हैं। मलाइका से भले ही अर्जुन अलग हो गए हो, लेकिन आज भी उनकी हर पोस्ट पर लोग मलाइका को लेकर ही कमेंट करते हैं। मलाइका से अलग होने के बाद अचानक से अर्जुन कपूर ने लिखा है कि आपको लोग आपके पास्ट से डिफाइन नहीं करते हैं, इसका मतलब है कि लोग आपको आपके अतीत से नहीं देखते हैं। क्या अर्जुन इस पोस्ट के जरिए मलाइका से अपने रिश्ते की तरफ इशारा कर रहे हैं कि अब उनको सिर्फ उस रिश्ते लेकर नहीं डिफाइन किया जाएगा।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट
अर्जुन कपूर को आखिरी बार फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी में देखा गया था, जो सिनेमाघर में कब आई और कब गई। लोगों को पता ही नहीं चला और इससे पहले वो सिंघम अगेन में विलेन के रोल में दिखे थे। अर्जुन कपूर अब नो एंट्री के सीक्वल में दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन के साथ स्क्रीन पर कॉमेडी का डोज देने आएंगे। हालांकि अभी फिल्म की शूटिंग को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: ‘जाट’ से पहले सनी देओल की इन 5 फिल्मों ने उड़ाया गर्दा, छप्परफाड़ हुई कमाई