TrendingEntertainment NewsBollywood NewsLatest NewsTrending News

---Advertisement---

Anushka Sharma से Vikrant Massey तक के घर गूंजेगी किलकारियां, कैटरीना से कियारा तक देंगे गुड न्यूज!

Bollywood Couple Become Parents In 2024: साल 2023 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा रहा है। अब 2024 की शुरुआत भी कुछ ऐसी ही गुड न्यूज के साथ हो रही है। बॉलीवुड ब्यूटी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) जल्द ही मां बनने वाली हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है, दरअसल विराट और अनुष्का दूसरी बार […]

Bollywood Couple Become Parents In 2024: साल 2023 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए काफी अच्छा रहा है। अब 2024 की शुरुआत भी कुछ ऐसी ही गुड न्यूज के साथ हो रही है। बॉलीवुड ब्यूटी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) जल्द ही मां बनने वाली हैं। हालांकि ये पहली बार नहीं है, दरअसल विराट और अनुष्का दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। विरुष्का के घर साल 2024 में दूसरी बार किलकारी गूंजने वाली है। इसके अवाला 12वीं फेल के हीरो विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) के घर भी नन्हे फरिश्ते का आगमन होने वाला है। शादी के दो साल बाद विक्रांत और उनकी पत्नी शीतल पेरेंट्स बनने वाले हैं, जिसके लिए वो बेहद एक्साइटेड हैं। साथ ही फैंस कुछ ऐसे कपल्स के घर भी किलकारी गूंजने का इंतजार कर रहे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है, और अब सभी गुड न्यूज का इंतजार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: Salman Khan से Malaika Arora तक इस साल लेंगे 7 फेरे?

कैटरीना विक्की  (Bollywood Couple Become Parents In 2024)

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है कैटरीना कैफ(Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) का जिनकी शादी को 2 साल हो चुके हैं। हालांकि साल 2023 में कई बार कैटरीना की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ीं। जहां कैट 40 की हो गई हैं और विक्की 35 के हो गए हैं तो फैंस का कहना है कि यही सबसे बेस्ट टाइम है जूनियर कौशल के आने का। अब ये तो वक्त ही बताएगा कि क्या 2024 में आएगा जूनियर कौशल।

अथिया केएल राहुल

अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) और केएल राहुल (KL Rahul) की शादी को 23 जनवरी को 1 साल पूरा हो जाएगा। हालांकि एक्ट्रेस का करियर तो फ्लॉप हो ही गया है, तो ऐसे में क्या अथिया फैमिली प्लानिंग करती हैं या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा। इस कपल की जोड़ी इंडस्ट्री की टॉप फेमस जोड़ियों में से एक है। फैंस का मानना है कि जब अथिया का करियर कुछ खास नहीं चल रहा तो उन्हें केएल राहुल को पापा बनने की खुशी जल्दी सुना देनी चाहिए। अब देखते हैं कि 2024 में वो गुड न्यूज देते हैं या नहीं।

राघव परिणीति   (Bollywood Couple Become Parents In 2024)

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की शादी भी बीते साल यानी 2023 में हुई थी। जैसा कि सभी देख रहे हैं कि परी का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं चल रहा है और वो पूरी तरह से अपने परिवार पर ध्यान दे रही हैं। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि वो साल 2024 में खुशखबरी दे सकती हैं। फैंस को उनके घर किलकारी गूंजने का इंतजार है।

कियारा सिद्धार्थ

बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर जोड़ी कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) की शादी को भी आने वाली 7 फरवरी को 1 साल पूरे हो जाएंगे। दोनों का करियर इन दिनों बुंलदी पर है, लेकिन फैंस का अक्सर इस कपल से सवाल होता है कि वो 2 से 3 कब होंगे, तो भई हो सकता है कि साल 2024 में वो अपने फैंस की इस इच्छा को पूरा कर दें।

यामी गौतम आदित्य

एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) और आदित्य ने साल 2021 में सीक्रेट मैरिज कर सभी को हैरान कर दिया है। अक्सर दोनों परफेक्ट कपल गोल्स देते हुए दिखते हैं। अब उनकी शादी को भी 2 साल पूरे हो गए हैं, तो फैंस को इनके भी 2 से 3 होने का बेसब्री से इंतजार है। साल 2024 में उम्मीद है कि ये फेमस कपल गुड न्यूज दे दे।

वरुण नताशा  (Bollywood Couple Become Parents In 2024)

वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा की शादी को भी दो साल हो गए हैं। हालांकि कई बार नताशा की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आईं, लेकिन वो सिर्फ खबरें ही बनकर रह गईं। अब वरुण की बेस्ट फ्रेंड आलिया मम्मी बन गई हैं, तो हो सकता है कि इस साल वो भी गुड न्यूज दे ही दें।

दीपिका रणवीर

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के पेरेंट्स बनने का भी फैंस को कब से इंतजार है। हालांकि दीपिका के चढ़ते हुए करियर को देखते हुए ऐसा लगता तो नहीं है कि वो जल्द कोई गुड न्यूज देने वाले हैं। लेकिन फैंस का दिल है कि मानता ही नहीं है। यह भी पढ़ें: तीन महीने मेरे लिए नर्क जैसे… पति की बीमारी पर Sonam Kapoor का इंस्टाग्राम पर छलका दर्द

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.