Top TV News: टीवी इंडस्ट्री में एक तरफ जहां कई शोज की कहानियों में ट्विस्ट के साथ मजेदार होती जा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ की शोज पर ताला पड़ने जा रहा है। इस समय टीवी इंडस्ट्री में बिग बॉस 18 की चर्चा चल रही है। दो दिन में ही शो में त्रिपल एविक्शन हो गया है। वहीं अनुपमा में भी माही, राही और प्रेम के बीच लव ट्रायंगल चल रहा है। दर्शकों को इनकी कहानी काफी पसंद आ रही है। इसी के साथ आइए जानते हैं टीवी दुनिया की 5 खबरें। 1 :- राम कपूर की सोशल मीडिया पर वापसी  टीवी और बॉलीवुड में अपने काम के लिए फेमस एक्टर राम कपूर कई दिनों से सुर्खियों में हैं। एक्टर लंबे समय से ही सोशल मीडिया से दूरी बनी कर रखी थी हाल ही में उन्होंने डिजिटल दुनिया से दूरी बनाने का कारण बताया है। एक्टर का रीजन जानकर फैंस हैरान हो गए हैं। दरअसल, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है। जिसमे उन्होंने अपनी वेट loose journey फैंस के साथ शेयर की है। एक्टर की मेहनतकश जर्नी को देखकर लोग  उनकी तारीफ कर रहे हैं। 2 :- अनुपमा की कहानी में ट्विस्ट  टीवी शो अनुपमा की कहानी काफी मजेदार होती जा रही हैं। शो में अनुपमा में माही ने अनुपमा को बता दिया है को वो प्रेम से प्यार करती है। वहीं राही भी अपने दिल की बात बोलने का फैसला करती है। इस बार भी अनुपमा राही को गलत समझने वाली है। अनुपमा राही की बजाय माही और प्रेम की लव स्टोरी शुरू करवाने वाली है। 3 :- निक्की तंबोली के पोस्ट ने मचाई खलबली  निक्की तंबोली ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ स्टनिंग फोटोज शेयर की हैं जिनमें उनकी हॉटनेस ने सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है। एक्ट्रेस ने ओवरसाइज्ड व्हाइट शर्ट पहनी हैं साथ में लाइट मेकअप और खुले बालों में उनका लुक परफेक्ट लग रहा है। एक्ट्रेस लॉन्ग बूट्स में पोज देते हुए अपने फैंस को हैरान कर दिया है। उनकी ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। यह पढ़ें: Bobby Deol के साथ नहीं, मुझे तान्या से थी प्रॉब्लम, जानें क्या है Kareena से जुड़ा किस्सा 4 :- बिग बॉस 18 में त्रीपल एविक्शन  सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 में मेकर्स आए दिन गेम पलटते जा रहे हैं। इस सीजन में कई बार ऐसे ट्विस्ट आए हैं, जिससे घरवालों को झटका लगा है।  एक बार फिर नया तांडव हुआ है।  बिग बॉस में मिड वीक इविक्शन होना आम बात है और सीजन 18 में भी अब कंटेस्टेंट्स को इसका सामना करना पड़ा है। पहले दिग्विजय राठी को अचानक बेघर कर दिया गया। फिर रातों-रात इडिन रोज और यामिनी मल्होत्रा को बेघर कर दिया गया है। 5 :-  'मेरा बालम थानेदार' लग सकता है ताला  टीवी शो 'मेरा बालम थानेदार' पिछले काफी वक्त से ऑडियंस को खूब एंटरटेन करता आ रहा है। शो की कहानी से लेकर इसके स्टार्स तक की एक्टिंग को लोगों का बहुत प्यार मिला है। अब खबर आ रही है कि जल्द ही इस शो पर ताला लगने वाला है। बताया जा रहा है कि पहले इसका टाइम स्लॉट बदलने की बात चल रही थी, लेकिन अब खबरें आने लगीं कि मेकर्स ने इस शो को बंद करने का फैसला ले सकते हैं। यह पढ़ें: Bigg Boss 18 से Edin Rose क्यों हुईं एविक्ट? जानिए 5 कारण