Amitabh-Abhishek Bachchan Real State Investment: अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने रियल्टी बिजनेस में एक और डील की है। मुंबई में 10 फ्लैट खरीदे हैं। इनकी कीमत जान आपके भी होश उड़ जाएंगे। स्क्वायर यार्ड्स में जमा रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों से ये जानकारी मिली है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट के मुताबिक ये फ्लैट्स ओबेरॉय ईटर्निया नामक प्रोजेक्ट के तहत खरीदे गए हैं। इस प्रोजेक्ट में रेडी-टू-मूव-इन 3 BHK और 4 BHK अपार्टमेंट खाली हैं। आइए आपको बताते हैं बच्चन परिवार के इन फ्लैट्स की कीमत कितनी है?
मुंबई के मुलुंड में खरीदी प्रॉपर्टी
प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट के अनुसार ये 10 अपार्टमेंट 10,216 वर्ग फीट में फैले हुए हैं। वहीं पार्किंग की बात करें तो इसमें 20 कार पार्किंग का स्पेस है। सभी अपार्टमेंट 9 अक्टूबर 2024 को रजिस्टर किए गए हैं। वहीं डॉक्यूमेंट के अनुसार आठ फ्लैट्स में 1049 वर्ग फुट कारपेट एरिया है। बच्चन परिवार ने ये प्रॉपर्टी मुंबई के मुलुंड में खरीदी है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: गाड़ी-बंगले की शौकीन चाहत पांडे, करोड़ों की संपत्ति की हैं मालकिन; जानें नेटवर्थ
इतनी है कीमत
वहीं अब बात करते हैं बच्चन परिवार की इन प्रोपर्टीज की कीमत क्या है। इनकी कीमत 24.95 करोड़ है। इस प्रॉपर्टी में अभिषेक बच्चन के नाम 6 फ्लैट्स हैं। इनकी कीमत 14.77 करोड़ रुपये है। वहीं बाकी के चार फ्लैट अमिताभ बच्चन के नाम है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिताभ बच्चन के मैनेजर को इसका मेल भी किया गया है।
ये सेलेब्स भी कर चुकी इन्वेस्ट
बच्चन परिवार 2020 से 2024 तक रियल एस्टेट में तकरीबन 200 करोड़ का निवेश कर चुके हैं। वहीं इस साल बच्चन परिवार ने 100 करोड़ रुपये से अधिक निवेश किया है। वहीं स्क्वायर यार्ड्स की रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड के और भी सेलेब्स रियल एस्टेट में इन्वेस्ट कर चुके हैं। जाह्नवी कपूर 169 करोड़, अजय देवगन और काजोल 110 करोड़, दीपिका और रणवीर सिंह 156 करोड़ और शाहिद कपूर 59 करोड़ इन्वेस्ट कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: करीना कपूर की सबसे खराब फिल्म, ओवर-एक्टिंग को लेकर हुई थीं ट्रोल; मेकर्स का हो गया था बुरा हाल