Saturday, 5 October, 2024

---विज्ञापन---

Anant Radhika Sangeet Night के 5 हाइलाइट्स, किन – किन गानों पर झूमा अंबानी खानदान

Anant Radhika Sangeet Night: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत नाइट 5 जुलाई को NMACC, मुंबई में आयोजित हुई थी। इस दौरान कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने जलवे दिखाए। वहीं रैपर बादशाह और जस्टिन बीबर भी छाए रहे। चलिए जानते हैं, संंगीत नाइट की खास बातें।

Anant Radhika Sangeet Night
Anant Radhika Sangeet Night

Anant Radhika Sangeet Night: 5 जुलाई को मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत नाइट हुई। जैसा की उम्मीद थी ये संगीत नाइट बेहद शानदार रही। ना सिर्फ बॉलीवुड सितारे बल्कि स्पोर्ट्स इंडस्ट्री से लेकर कई अलग-अलग फील्ड के दिग्गज इस संगीत सेरेमनी में नजर आए। इतना ही नहीं, अंबानी परिवार से लेकर कई सेलेब्रिटीज इस संगीत सेरेमनी में जमकर नाचे। यहां तक की नेशनल और इंटरनेशनल रैपर्स को भी इस संगीत नाइट में परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया। चलिए जानते हैं, अनंत-राधिका संगीत नाइट की खास बातें, साथ ही जानें, किन-किन गानों पर कौन-कौन थिरका।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का आउटफिट

संगीत नाइट में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने अबू जानी और संदीप खोसला की डिजाइन की हुई आउटफिट पहनी। अनंत ने ब्लैक और गोल्डन कलर की कस्टम-मेड आउटफिट पहनकर शाही ग्लैमर बिखेरा। अनंत के ब्लैक और गोल्डन कलर के कोट पर हाथ से बुनी गई कढ़ाई थी। उन्होंने ब्लैक कलर के पायजामे से अपना आउटफिट परफेक्ट बनाया। एक क्लासी घड़ी के साथ पोनीटेल बनाकर अनंत ने अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं राधिका की बात करें तो उन्होंने गोल्डन कलर का लहंगा पहना था, जिसे ऑफ-शोल्डर चोली के साथ पहना था। राधिका की आउटफिट अलग ही चमक रही थी। दरअसल, इसमें स्वारोवस्की क्रिस्टल जड़े हुए थे और इसमें बेहतरीन टैसल डिटेलिंग थी। उन्होंने अपने लुक को अपने कीमती ओपल और डायमंड नेकपीस के साथ कंप्लीट किया था।

फिल्मी अंदाज में हुई संगीत समारोह की शुरुआत

अनंत-राधिका का संगीत सेलिब्रेशन एक फिल्मी अंदाज में हुआ। इस दौरान नीता और मुकेश अंबानी अपने पोते-पोतियों पृथ्वी, आदित्य, कृष्णा और वेद के साथ एक पुराने हिंदी गाने को री-क्रिएट करते नजर आए।

‘चक्के में चक्का चक्का पे गाड़ी’ को किया री-क्रिएट

मुकेश और नीता अंबानी अपने चार पोते-पोतियों के साथ कार में नजर आए। इन्होंने फिल्म ‘ब्रह्मचारी’ का मशहूर गाना ‘चक्के में चक्का चक्का पे गाड़ी’ जिसे मोहम्मद रफी ने गाया है, को री-क्रिएट किया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके अलावा राधिका मर्चेंट ‘छलका-छलका’ गानें पर स्टेज परफॉर्मेंस देती दिखीं।

बॉलीवुड सितारों ने स्टेज पर दी जमकर परफॉर्मेंस

अंबानी खानदान का इवेंट हो और बॉलीवुड सितारे ना थिरके, ऐसा कैसे हो सकता है। अनंत और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, रणवीर सिंह, सारा अली खान, अनन्या पांडे, ओरी, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर से लेकर कई बॉलीवुड सितारे रखते थिरकते नजर आए। वहीं सलमान खान ने भी अपना टशन दिखाया। सलमान खान स्टेज पर अनंत अंबानी के साथ नाचते हुए दिखाई दिए।

कनैडियन रैपर जस्टिन बीबर ने मचाया धमाल

जस्टिन बीबर ने अनंत और राधिका की शादी में खूब धमाल मचाया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वे ‘Baby Baby’ ‘Love Yourself’ और ‘Boyfriend’ गाने पर परफॉर्म करते हुए मेहमानों को नचाते नजर आ रहे हैं। साथ ही जहां जावेद जाफरी की बेटी अलाविया जाफरी जस्टिन बीबर के गले मिलती नजर आईं, वहीं दिशा पाटनी और मौनी रॉय रैपर के साथ कई वीडियो बनाती नजर आईं।

 

रैपर  बादशाह में नचाया सबको

रैपर बादशाह ने गेंदा फूल, सोलमेट और मर्सी जैसे कई गानों पर अंबानी परिवार और मेहमानों को नाचने पर मजबूर कर दिया।

इन सितारों ने की शिरकत

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में कई सितारों ने शिरकत की। इनमें शामिल हैं –

  • वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ नजर आए।
  • रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ, आलिया की बहन शाहीन भट्ट भी नजर आईं।
  • आदित्य रॉय कपूर भी इस इवेंट में शामिल हुए।
  • बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी बेहद शांत अंदाज में दिखे।
  • अथिया शेट्टी अपने पति के साथ नजर आईं।
  • जाह्नवी कपूर भी बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखीं। वहीं खुशी कपूर अपने कथित बॉयफ्रेंड वेदांग रैना के साथ दिखाई दीं।
  • कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इस इवेंट में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
  • सारा अली खान ने अपनी चमक से सबकी बोलती बंद कर दी।
  • अनन्या पांडे और शनाया कपूर इस इवेंट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
  • एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ नजर आए।
  • रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी के साथ नजर आईं।
  • पूजा हेगडे भी लाल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
  • सोनाली बेंद्रे अपने पति के साथ दिखीं।
  • काजल अग्रवाल भी अपने पति के साथ नजर आईं।
  • शहनाज गिल गोल्डन साड़ी में खूब शानदार लग रही थीं।
  • हार्दिक पांड्या अपनी पत्नी नताशा के बिना ही दिखाई दिए।
  • मानुषी छिल्लर ने अपने ग्लैमर से सबको चौंका दिया।
  • नव्या नवेली नंदा काफी स्टाइलिश लुक में नजर आईं।
  • जेनेलिया और रितेश देशमुख भी इस पार्टी में बेहद खूबसूरत लग रहे थे।
  • माधुरी दीक्षित अपने पति डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ नजर आईं।
  • जहीर खान और सागरिका घाटके ने भी इस इवेंट में शिरकत की।
  • अर्जुन कपूर भी एनर्जेटिक वाइब्स के साथ अपनी बहन अंजुला के साथ दिखे।
  • अमीषा पटेल भी इसी इवेंट में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही थीं।
  • विद्या बालन भी अपने पति सिद्धार्थ राय कपूर के साथ नजर आईं।
  • निमरत कौर भी ब्लू साड़ी में चमकती नजर आई।
  • रैपर ओरी डायमंड आउटफिट पहने नजर आए।
  • इंडियन क्रिकेटर श्रेयस अय्यर भी इस इवेंट में दिखे।
  • दीपिका पादुकोण पर्पल कलर की साड़ी में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं।
  • सलमान खान की बहन अर्पिता खान अपने पति आयुष शर्मा के साथ नजर आईं।
  • आकांक्षा शर्मा भी इस इवेंट में बेहद एलिगेंट लग रही थीं।
  • विकी कौशल अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के बिना ही नजर आए।
  • दिशा पटानी अपनी बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ नजर आईं।
  • सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री भी बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
  • इस इवेंट में शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत के साथ शानदार एंट्री की।
  • सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान भी दिखे।
  • पश्मीना रोशन ने भी इस इवेंट में चार चांद लगा दिए, वहीं राधिका मदान भी काफी स्टाइलिश लुक में दिखी।
  • सोनम बाजवा ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
  • ऋचा सिन्हा की हॉटनेस के सभी दीवाने हुए जा रहे थे।
  • वर्ल्ड चैंपियन सुपरस्टार सूर्या पर अपनी पत्नी के साथ सेरेमनी में दिखे।
  • पलक तिवारी भी अपने क्यूट एक्सप्रेशंस दिखाती नजर आईं।
  • करिश्मा तन्ना अपने पति वरुण के साथ नजर आईं।
  • एक्ट्रेस नेहा शर्मा अपनी बहन आयशा शर्मा के साथ नजर आईं।
  • रश्मि ठाकरे अपने बेटे तेजस के साथ इस इवेंट में दिखीं।
  • अनंत अंबानी की नानी और मौसी ने भी इस इवेंट में शिरकत की। वहीं मुकेश अंबानी की बहन दीप्ति भी बेहद खूबसूरत लुक में नजर आईं।

 

‘ओम शांति ओम’ से संगीत सेरेमनी का हुआ समापन

इस संगीत समारोह में पूरा अंबानी परिवार ‘ओम शांति ओम’ गाने पर थिरकता नजर आया और इसी गाने के साथ इस इवेंट का समापन हुआ।

ये भी पढ़ें: तारक मेहता में दिखने लगे हैं नए चेहरे, कई किरदार हुए 3 बार रिप्लेस! 

First published on: Jul 06, 2024 11:01 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.