---विज्ञापन---

Youtuber Anamika Bishnoi कौन? जिसकी हत्या का इल्ज़ाम पति पर, एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स

Anamika Bishnoi: अनामिका बिश्नोई एक फेमस इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर थी, जो अब हमारे बीच नहीं रही, उनकी हत्या उन्हीं के पति ने की है और अब वो फरार है।

Anamika Bishnoi
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Anamika Bishnoi: राजस्थान के फलोदी से एक ऐसी खबर आई है जिसे जान सभी के होश उड़ गए हैं। फेमस इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर अनामिका बिश्नोई (Anamika Bishnoi) की उनके पति ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मर्डर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अनामिका कोई आम महिला नहीं बल्कि एक फेमस इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर थीं जिनके 1 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इंफ्लुएंसर के पति महीराम बिश्नोई ने दिनदहाड़े अपनी पति की गोली मारकर हत्या कर दी। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला।

कौन थीं अनामिका बिश्नोई?

अनामिका बिश्नोई की हत्या उन्हीं के पति महीराम बिश्नोई ने सभी के सामने गोली मारकर कर दी। आज हमारे बीच नहीं रही अनामिका एक फेमस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर थीं। वो इतनी प्रसिद्ध थीं कि इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके 1 लाख से अधिक  फॉलोअर्स हैं।

अनामिका फलोदी में एक दुकान चलाती थी जिसका नाम था नारी कलेक्शन। पता हो कि अनामिका और महीराम के बीच आपसी विवाद था, जिसकी वजह से वो अलग- अलग रह रहे थे। मामला इतना आगे पहुंच गया कि फलोदी कोर्ट में घरेलू हिंसा और भरण पोषण का मामला दर्ज है, और वो विचाराधीन है।

सोशल मीडिया पर इस नाम से थी आईडी

अनामिका बिश्नोई की हत्या से उनके फैंस का दिल टूट गया है। अनामिका की इंस्टाग्राम पर अन्नी बिश्नोई के नाम से आईडी थी। अन्नी के इंस्टा पर उनके 1000 से भी ज्यादा वीडियो रील अपलोड हैं। वहीं फॉलोअर्स की बात करें तो इसी पेज पर उनके 1 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

अनामिका के यूट्यूब पर भी तीन अकाउंट हैं। फलोदी जिले की खारा गांव की निवासी अनामिका ने बीकानेर नगरासर के रहने वाले महीराम बिश्नोई से 13 साल पहले शादी की थी। अन्नी और महीराम के दो बच्चे भी हैं।

क्यों की हत्या?

अनामिका बिश्नोई और महीराम के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। आपसी विवाद के चलते अनामिका ने अपना ससुराल छोड़ दिया था और पियर में रहने लगी।

उनके पिता ने फलोदी में ही एक कपड़े की दुकान खुलवा दी थी जिसका नाम था नारी कलेक्शन। रिपोर्ट्स के अनुसार, मर्डर वाले दिन महीराम पहले अनामिका के घर गया और अपने बेटों से मिला और बोला कि आज या तो तुम्हारी मां रहेगी या मैं।

ऐसा कह वो दुकान पर गया और दोनों के बीच वाद-विवाद हुआ, जिसके चलते महीराम ने सिर्फ 2 फीट दूर अनामिका पर गोली चला दी, और वहां से भाग गया। अभी वो फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें: ‘आर्टिकल 370’ का जलवा बरकरार, ‘क्रैक’ का हुआ बंटाधार

First published on: Feb 27, 2024 07:58 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.