Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अक्सर अपने ब्लॉग में कुछ ऐसा शेयर करते हैं, जो हर किसी के लिए काफी खास होता है. लेकिन इस बार उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. अपने ब्लॉग में उन्होंने बताया कि उनके एक करीबी दोस्त का निधन हो गया है, जिसके जाने से बिग बी इस वक्त काफी दुखी हैं. बिग बी ने अपने दोस्त के जाने के बाद एक नोट लिखा है, जो काफी वायरल हो रहा है.
अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा, ‘’मैंने अपना एक और बहुत प्यारा दोस्त खो दिया… वह बेहद स्नेह (प्यार) और हंसमुख थे. हर परिस्थिति में लोहा मनवाने वाली शख्सियत थे वो… जो सबसे कठिन समय में भी रास्ता निकाल लेते थे. उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी… यकीन ही नहीं हो रहा कि वो चले गए. एक-एक करके सब छोड़ कर जा रहे हैं…”

दोस्त को याद कर भावुक हुए बिग बी
इस नोट को अमिताभ बच्चन ने आज यानी गुरुवार (12 मार्च) को लिखा. इसके जरिए उन्होंने अपने दोस्त की यादों को साझा करते हुए दर्द को बयां किया. बिग बी ने बताया कि कैसे उनका वो दोस्त मुश्किल से मुश्किल स्थितियों से निकलने का रास्ता ढूंढ लेता था और कभी हार नहीं मानता था.
बिग बी के इस भावुक नोट ने हर किसी को हैरान कर दिया. सोशल मीडिया पर ये पोस्ट वायरल हो गई. कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर अमिताभ की हिम्मत बढ़ाई है. वहीं कई यूजर्स ने अमिताभ की हिम्मत बढ़ाते हुए लिखा कि, हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं. कई लोगों ने अपनी तरफ से श्रद्धांजलि दी है.
धर्मेंद्र के निधन से टूट गए थे अमिताभ बच्चन
इससे पहले अपने अजीज दोस्त धर्मेंद्र के निधन पर अमिताभ बच्चन ने लंबी-चौड़ा नोट लिखा था. धर्मेंद्र के निधन से बिग बी पूरी तरह टूट गए थे. बड़े पर्दे पर दोनों की जोड़ी सुपरहिट थी. यही कारण है कि फिल्म शोले के जय-वीरू आज भी दर्शकों के दिल में बसे हुए हैं.